झूठ बोल रहे हैं सुक्खू, केंद्र ने किया हजारों करोड़ का सहयोग, एक लाख से ज़्यादा घर : जयराम ठाकुर

by

1.10 लाख आवास, 2500 करोड़ की नक़द सहायता के बाद भी मुख्यमंत्री कहते हैं कुछ नहीं मिलाए

एम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष  जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदरसिंह सुक्खू हर दिन सिर्फ सफेद झूठ बोलते हैं। केंद्र सरकार ने आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश की सभी स्तर पर मदद की लेकिन मुख्यमंत्री कहते हैं कि एक फूटी कौड़ी नहीं दी। मुख्यमंत्री के रूप में इस तरह के अनर्गल बयान देना शर्मनाक है। सहयोग मिलने के बाद आभार जताया जाता है लेकिन कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री अनाप-शनाप बयान दे रहें हैं। जिस दिन मुख्यमंत्री ने यह कहा उस दिन भी राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष के तरह हिमाचल प्रदेश के खाते में 189 करोड़ रुपए अगले साल के लिए एडवांस के तौर पर आए थे। मोदी की सरकार केंद्र में आते ही हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा दिया। इसका लाभ क्या मुख्यमंत्री को पता नहीं हैं। इसके अलावा केंद्र की तरफ़ से पचास हज़ार करोड़ स ज़्यादा के प्रोजेक्ट हिमाचल में चल रहे हैं। रोहतांग टनल, एम्स मेडिकल डिवाइसेज और बल्क ड्रग पार्क केंद्र सरकार की देन है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में अंदर केंद्र सरकार की तरफ़ से एक लाख दस हज़ार से ज़्यादा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास हिमाचल के लोगों को मिला है। हिमाचल की आबादी के हिसाब से देखा जाए तो हर 70वें हिमाचली को यह आवास मिला है। आपदा के दौरान लगभग 2 हज़ार करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता मिली है। नेशनल हाईवे से लेकर पुलों के निर्माण के कार्य में भी केंद्र द्वारा सहयोग दिया गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के लिए 3 हज़ार करोड़ रुपए का फण्ड दिया गया। हिमाचल में रेल के विस्तारीकरण के लिए हर साल हजारों करोड़ का बजट दिया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा विधान सभा में बजट सत्र के दौरान बताया गया कि हिमाचल प्रदेश को विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा 21 हज़ार करोड़ रुपए से ज़्यादा की आर्थिक सहायता की गई है। राजकोषीय घाटा के अनुदान आने के बाद ही प्रदेश के कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री द्वारा यह कहना है केंद्र सरकार ने एक पाई का सहयोग नहीं दिया यह अपने आप में शर्मनाक है। मुख्यमंत्री को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि वह किस प्रकार के सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को क्या दिया है इसके बारे में उन्हें बताना चाहिए। कांग्रेस ने अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं की। सरकार द्वारा हर दिन प्रदेश के लोगों के ऊपर टैक्स का बोझ लादा गया। हर दिन किसी न किसी तुगलकी फैसले से लोगों को परेशान किया गया। हर दिन मूलभूत सुविधाओं के दाम बढ़ाए गए। हर दिन आम आदमी को परेशान करने के लिए नियम बनाए गए। हर दिन स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सरकारी दफ्तर बंद किए गए। 600 दिन के कार्यकाल में डेढ़ हज़ार संस्थान बंद करना, दस हजार लोगों को छह महीनें का मानदेय दिए बिना नौकरी से निकालना सुक्खू सरकार की उपलब्धि है। इसलिए मुख्यमंत्री इधर-उधर जाकर अनर्गल बयानबाजी से बचे और हिमाचल में आकर ठप पड़े विकास के कामों को शुरू करवाएं। अब दो साल का समय हो चुका है। अब लोगों का सब्र जवाब दे चुका है। हिमाचल में जो किया है वह पूरे देश के लोग देख चुके हैं। केंद्र सरकार को कोसने से अब मुख्यमंत्री की छवि नहीं सुधरने वाली। इसलिए हिमाचल के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर सरकार काम करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी केंद्र भवनों और स्कूल भवनों के निर्माण में लाई जाए तेजी– DC अपूर्व देवगन

लंबित पड़े निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने को किया निर्देशित चंबा, 21 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम और सीएसआर के तहत निर्मित किया जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र भवनों और स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में यशपाल जयंती पर आयोजित किया गया साहित्यिक समारोह : एडीसी अभिषेक गर्ग ने किया शुभारंभ, लेखकों एवं कवियों ने प्रस्तुत की अपनी रचनाएं

एएम नाथ।  नादौन 06 दिसंबर। स्वतंत्रता सेनानी एवं साहित्यकार यशपाल की जयंती के उपलक्ष्य पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ने शनिवार को यहां यशपाल साहित्य प्रतिष्ठान में एक साहित्यिक समारोह आयोजित किया, जिसमें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीजीपी तलब : आयोग ने तरन तारन उपचुनाव के दौरान एसएसपी के खिलाफ शिकायतों पर किया डीजीपी को तलब

चंडीगढ़ :  निर्वाचन आयोग ने पंजाब में हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव के दौरान तरन तारन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के खिलाफ शिकायतों को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी इलेवन ने एसपी इलेवन को 73 रनों से किया पराजित : सोमिल तथा रामोत्रा की शानदार बल्लेबाजी, दोनों ने जड़े अर्धशतक

धर्मशाला, 03 दिसंबर। धर्मशाला के कालेज ग्राउंड में आयोजित टी-टवेंटी क्रिकेेट मैच में डीसी इलेवन ने एसपी इलेवन को 73 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी इलेवन ने 20 ओवर में...
Translate »
error: Content is protected !!