धान खरीदे नहीं जाने के रोष में और धान की खरीद शुरू करवाने के लिए किसानों के साथ कुल हिंद किसान सभा ने गढ़शंकर अनाज मंडी में रोष प्रदर्शन

by

गढ़शंकर। कुल हिंद किसान सभा द्वारा 7 दिनों से मंडियों में धान खरीदे नहीं जाने के रोष में और धान की खरीद शुरू करवाने के लिए किसानों के साथ  गढ़शंकर अनाज मंडी में रोष प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उक्त रोष प्रदर्शन कुल हिंद के उपाध्यक्ष गुरनेक सिंह बज्जल के नेतृत्व में किसान सभा सुबाई सचिव दर्शन सिंह मट्टू, चौधरी आचार बिल, बीबी सुभाष मट्टू की अगुआई में किया गया।
उन्होंने  कहा कि किसान, किसानी, मजदूर और खरीद निरीक्षक, शैलर मालिक सभी हड़ताल पर हैं और उनकी मांगें मानकर धान की खरीद शुरू करें! एक तरफ सरकार कहती है कि हम मंडिया से अनाज खरीदेंगे, 1 अक्टूबर से सरकारी खरीद शुरू हो गई है।  लेकिन आज 7 दिन हो गए, किसान मंडिया में घूम रहे हैं.और अपनी फसलों की सुरक्षा कर रहे हैं! बारिश और खराब मौसम के कारण धान की फसल बाजार में खराब हो रही है अगर सरकार ने जल्द खरीद शुरू नहीं की तो संयुक्त किसान मोर्चा के संगठनों को साथ लेकर उग्र संघर्ष किया जाएगा ! इस मौके पर बख्शीश सिंह, प्रेम राणा, सतनाम सिंह भज्जल, राजिंदर भज्जल, नरिंदर भज्जल, झुझार सिंह , गुरदेव सिंह, बाला सिंह, गोल्डी गोलिया, जिंदा भज्जल, सबा भज्जल, कालू भज्जल, कीरत भज्जल, परदीप भज्जल, इंदरजीत भज्जल, जस्सल भज्जल , गुपाल थांदी  उपस्थित थे!
फोटो : गुरनेक सिंह बज्जल के नेतृत्व में किसान सभा सुबाई सचिव दर्शन सिंह मट्टू व अन्य प्रदर्शन दौरान।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर में दो दिन चली रूद्राक्ष दर्शन यात्रा गढ़शंकर व माहिलुपर शहर सहित 60 से ज्यादा गावों में पुहंची

जगह जगह शिव भक्तों ने फूल वरसा कर स्वागत किया और जगह जगह लंगर लगाए गए भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में गढ़शंकर में चली दो दिवसीय रूद्राक्ष दर्शन यात्रा कल देर शाम...
article-image
पंजाब

मेहटियाना पुलिस ने बिजली ट्रांसफार्मर से तेल व तांबा चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

मेहटियाना : एसएसपी सुरेंद्र लांबा आईपीएस के दिशा निर्देश एवं एसपी सरबजीत सिंह बाहिया डीएसपी शिव दर्शन सिंह निर्देशन एवं इंस्पेक्टर ऊशा रानी मुख्य अधिकारी थाना मोहटियाना ने चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिवरात्रि के उपलक्ष्य में संकन गार्डन में होगा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन : DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी :  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में पांच सौ वर्ष प्राचीन मंडी नगर पूरी तरह से तैयार है। इस बार महोत्सव की विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को और जीवंत बनाते हुए इनके...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दूल्हे को युवक ने पीठ पर उठाकर पार कराया उफनता नाला : पुल नहीं होने पर उठे सवाल

एएम नाथ । चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर इलाके का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक अपनी जान की परवाह...
Translate »
error: Content is protected !!