शिवरात्रि के उपलक्ष्य में संकन गार्डन में होगा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन : DC अपूर्व देवगन

by

एएम नाथ। मंडी :  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में पांच सौ वर्ष प्राचीन मंडी नगर पूरी तरह से तैयार है। इस बार महोत्सव की विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को और जीवंत बनाते हुए इनके आयोजन में कई सकारात्मक बदलाव किए गए हैं। मंडी की धड़कन संकन गार्डन में शास्त्रीय संगीत से लेकर नृत्य, भजन व साहित्य उत्सव जैसी गतिविधियां आयोजित कर लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास आयोजन समिति की ओर से किया गया है।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि भाषा, कला, संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियां इस बार संकन गार्डन में ऐतिहासिक घंटाघर के सामने होंगी। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को सायं 6.00 बजे से इंदिरा मार्केट परिसर में स्थित ओपन थियेटर में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें गायन, वादन और नृत्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को भजन संध्या का आयोजन संकन गार्डन में सायं छह बजे से किया जाएगा। इसके अलावा 12 व 13 फरवरी को संस्कृति सदन मंडी में प्रातः 11.00 बजे से नाटक मंचन किया जाएगा। इसमें नाट्य विधा से जुड़े कलाकारों को एक मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को संस्कृति सदन में कवि सम्मेलन व मंडयाली गीता पाठ प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कला-संस्कृति से जुड़ी विविध गतिविधियों का आयोजन इस बार शहर के बीचोंबीच संकन गार्डन में किया जा रहा है, ताकि लोगों की इसमें सहभागिता बढ़ाई जा सके। इसके लिए आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शिवरात्रि महोत्सव एवं मंडी नगर के पांच सौवें वर्ष में प्रवेश के इन ऐतिहासिक पलों का आनंद लेने के लिए इन आयोजनों में अपनी सक्रिय सहभगिता जताएं। उन्होंने कहा कि इससे विविध कलाओं से जुड़े हमारे कलाकारों का उत्साहवर्द्धन भी होता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नेटवर्किंग कंपनी पर 24 लाख रुपये की ठगी का आरोप, गढ़शंकर पुलिस ने मामला दर्ज किया

गढ़शंकर। गढ़शंकर थाना क्षेत्र में एक नेटवर्किंग कंपनी के संचालकों पर निवेश के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी करने का मामला सामने आया है। गांव हाजीपुर निवासी  राम पाल पुत्र चरणजीत छावला...
पंजाब

खालसा कॉलेज में नैक कमेटी की अहम बैठक

 गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब के प्रबंधन में चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में कॉलेज स्टाफ की एक अहम बैठक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

25 मई को 1, 16,375 आंगनबाड़ी व स्कूलों के बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक : औद्योगिक क्षेत्रों में जल जनित रोगों बारे बच्चों को करें जागरूक

ऊना 16 मई – राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर 25 मई को 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 1, 16,375 आंगनबाड़ी व स्कूलों के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। यह...
article-image
पंजाब

पुलिस टीमों ने पार्षदों सहित लोगों को कोरोना के प्रति किया जागरुक – कहा, समय पर सावधानी अपनाने से ही कोरोना पर कसी जा सकती है नकेल

हिदायतों का उल्लंघन संबंधी अब तक 96 मामले हुए दर्ज होशियारपुर : एसएसपी नवजोत सिंह माहल की ओर से अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वायरस की दूसरी लहर से सावधान करने के उद्देश्य...
Translate »
error: Content is protected !!