कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबंधन के लिए किया जागरूक

by
किसी भी आपदा में टोल फ्री नंबर 1077 पर करें कॉल
एएम नाथ। चम्बा :   जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में समर्थ-2024 के तहत आज सूचना एवं जन संपर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दल आर्ट एंड कल्चर ग्रुप सराहन चम्बा के कलाकारों ने जनजातीय क्षेत्र भरमौर के नए और पुराना बस स्टैंड में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सेफ कंस्ट्रक्शन प्रैक्टिसस के  बारे में जागरूक किया। इस दौरान कलाकारों ने लोगों को भवन के निर्माण कार्य  को आर्किटेक्चर की सलाह अनुसार भूकंपरोधी बनाने का आग्रह किया।
नाट्य दल के कलाकारों ने बताया कि आपदा एक आकस्मिक दुर्घटना है जिससे मानव, संपत्ति और पर्यावरण को नुक्सान पहुंचता है। उन्होंने बताया कि भूकंप, बाढ़ व सूखा प्राकृतिक आपदाएं हैं। उन्होंने बताया कि आपदा का पूर्वानुमान तो नहीं लगाया जा सकता लेकिन बेहतर आपदा प्रबंधन और आपदा के जोखिम को कम करने के उपायों बारे जागरूकता से आपदा के समय होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताया कि प्राकृतिक आपदाएं जैसे भारी वर्षा, भूकम्प या बाढ़ से जमीन धसने के समय लोगों को संयम रखकर एक दूसरे की मदद करनी चाहिए और भगदड़ इत्यादि नहीं मचानी चाहिए ताकि कम से कम नुकसान हो सके उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा की परिस्थिति में टोल फ्री नम्बर 1077, 102 व 108 पर काल कर सकते हैं। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य विक्रम, प्रधान ग्राम पंचायत सचुंई संजीव ठाकुर सहित काफी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

8 दिन से लापता युवक की गली-सड़ी लाश मिली, 2 दोस्त गिरफ्तार…हिमाचल प्रदेश में 81 दिन में 21वां मर्डर

रोहित जसवाल  ऊना : . हिमाचल प्रदेश में 2025 के शुरुआती 81 दिन यानी करीब ढाई महीने में प्रदेश में यह 21वां मर्डर  है।  मामला ऊना जिले का है, जहां पर एक लापता युवक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंदा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन में मचा हड़कंप : 15 करोड़ से अधिक के सस्पेंस इंटरेस्ट दबाने के गंभीर आरोप

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने दायर की शिकायत एएम नाथ। सोलन :  पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा द्वारा दायर एक विस्तृत शिकायत के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी की सक्रिय पहल एवं निरंतर प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा एवं गति मिली

बीबीएन, 27 अप्रैल (तारा) बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा दून विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों के विकास कार्यों के लिए 67 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित विकास खंड अधिकारियों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ग्रेनेड से हमला कर पंजाब को दहलाने की कोशिश : मोहाली में इंटेलिजेंस के हैडक़वार्टर पर बम्ब से हमला

मोहाली ( मोनिका  भारद्वाज)  मोहाली ले सेक्टर -77 में इंटेलिजेंस के हैडक़वाटर के बाहर ग्रेनेड से हमला किया गया। हैडक़वाटर  की बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देने से हड़कंप...
Translate »
error: Content is protected !!