परख-राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 के अंतर्गत राज्य नोडल अधिकारी एवं उपनिदेशक शिक्षा ने जांची तैयारियां

by
एएम नाथ। चंबा :  परख-राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 के अंतर्गत ज़िला के विभिन्न स्कूलों में  तैयारियों के निरीक्षण को लेकर आज  राज्य नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया एवं  उपनिदेशक शिक्षा-निरीक्षण   भाग सिंह ठाकुर  ने विभिन्न स्कूलों का दौरा किया ।
उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  कियाणी, सरोल, बनीखेत,  देवी  देहरा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय  बालू (सुल्तानपुर) इत्यादि स्कूलों में बच्चों के साथ संवाद कर  उनसे  भाषा, गणित तथा विज्ञान  संकाय से संबंधित अर्जित ज्ञान को जाँचा।
उन्होंने शिक्षकों से  स्कूल के जीरो पीरियड के दौरान  गतिविधियों को बढ़ाने के भी निर्देश दिए ।
उन्होंने विशेष  माइग्रेटरी कम्युनिटी से संबंधित  विद्यार्थियों की स्कूल में लगातार  उपस्थिति सुनिश्चित बनाने को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने को कहा ।
सुधीर भाटिया ने बताया कि  दिसंबर माह के पहले सप्ताह से परख-राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 के अंतर्गत मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा । उन्होंने बताया कि  सर्वेक्षण के बेहतर परिणाम आने से शिक्षा के लिहाज से हिमाचल की रैंकिंग बढ़ेगी ।
उन्होंने बताया कि परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण की मुख्य परीक्षा से पहले प्रदेश में तीसरी, छठी और नौवीं  कक्षा के विद्यार्थियों के  मॉक टेस्ट लिए  जा रहे हैं। इसमें विद्यार्थियों को   राष्ट्रीय सर्वेक्षण मूल्यांकन के अनुरूप एक प्रश्न पत्र प्रदान किया जाता है ।  इसके  परिणाम  को  शिक्षकों के साथ साझा किया जाता है ताकि  मॉक टेस्ट के परिणामस्वरूप  पाई गई कमियों  को सुधरा जा सके ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू के पार्वती नदी में डूबे ITI के 2 छात्र, शव बरामद

एएम नाथ। कुल्लू  :  कुल्लू जिले में पार्वती नदी में डूबे दो आईटीआई प्रशिक्षु छात्रों के शव शुक्रवार (21 मार्च) को बरामद किए गए। गुरुवार (20 मार्च) दोपहर को नहाने उतरे दोनों छात्र गहरे...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सराज की तीनों पंचायत समितियों पर भाजपा का ऐतिहासिक कब्जा : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा, आगे ट्रिपल इंजन की गति से होगा विकास पंचायतीराज चुनावों से मिला बड़ा संदेश हिमाचल की जनता जमीनी स्तर से पूरी तरह भाजपा के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साढ़े तीन साल में हिमाचल को गर्त में ले गई सुक्खू सरकार : जय राम ठाकुर

झूठी गारंटियों और टैक्स के बोझ से जनता त्रस्त 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी देकर छीनी पूर्व सरकार द्वारा दी जा रही बिजली मुख्यमंत्री और उनके मंत्री जनता के बीच आने से लगातार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टूरिस्ट हेल्पलाइन हिमाचल में शुरू होगी : पर्यटक वाहनों पर एसआरटी व अन्य करों को कम करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटक बसों, टैम्पो ट्रेवलर व वाणिज्यिक पर्यटक वाहनों पर लगने वाले विशेष पथ कर (एसआरटी) व अन्य करों को कम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!