ज़िले की मंडियों में धान की खरीद का विधायकों व अधिकारियों ने लिया जायजा – मंडियों में जल्द होगी सुचारू लिफ्टिंग : DC कोमल मित्तल

by
टांडा/होशियारपुर, 13 अक्टूबर :  ज़िले के विधायकों, डिप्टी कमिश्नर और एसडीएम्ज व अन्य अधिकारियों ने मंडियों में चल रही धान की खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने विधायक जसवीर सिंह राजा गिल की उपस्थिति में दाना मंडी टांडा का दौरा किया और वहां के प्रबंधों की गहन समीक्षा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मंडियों में जल्द ही लिफ्टिंग की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। मंडियों में पीने के पानी, साफ-सफाई, छाय, तिरपाल, और बारदाने की व्यवस्था पहले ही सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर शेलर्स और मिलर्स के साथ सकारात्मक बातचीत चल रही है, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए। उन्होंने कहा कि मंडियों में आढ़तियों की ओर से  सक्रिय रूप से धान की खरीद की जा रही है, इसलिए किसान निःसंकोच अपना धान मंडियों में लेकर आएं।
कोमल मित्तल ने जानकारी दी कि 11 अक्टूबर तक जिले की मंडियों में कुल 38,413 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से 34,521 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब सरकार किसानों से लाई गई फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है और तय समय में भुगतान भी सुनिश्चित किया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लिफ्टिंग और भुगतान की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर भुगतान मिलना चाहिए और इस कार्य में कोई ढिलाई न हो। उन्होंने यह भी बताया कि मंडियों में बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता है, जिससे सीजन के दौरान किसी प्रकार की कमी नहीं आएगी।
विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में किसानों के लिए बेहतरीन नीतियां बनाई जा रही हैं और धान की खरीद को समय पर पूरा करने के लिए मजबूत प्रबंध किए जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

6 ख़तरनाक मुलजि़म काबू, 7 पिस्तौल, 38 कारतूस, 3 मैगज़ीन और 100 ग्राम हेरोइन, नशे के टीके आदि बरामद

समाज विरोधी एवं असामाजिक तत्वों के खि़लाफ़ मुहिम रहेगी जारी: नवजोत सिंह माहल होशियारपुर :जि़ला पुलिस द्वारा समाज विरोधी एवं असामाजिक तत्वों के खि़लाफ़ चलाई गई विशेष मुहिम के अंतर्गत पिछले सप्ताह के दौरान...
article-image
पंजाब

शहीदों ने जिस आजादी की कल्पना की थी, वह आजादी अभी तक प्राप्त नहीं हुई : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

लुधियाना, 15 अगस्त पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को लुधियाना में तिरंगा फहराया। उन्होंने गुरु नानक स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिनदहाड़े NRI को घर में घुसकर बच्चे के सामने मारी गोली : हाथ जोड़कर रोकते रहा बच्चा और परिवार

अमृतसर। थाना मकबूलपुरा के अधीन आते इलाका दबुर्जी में एक एनआरआई के घर में घुसकर दो नौजवानों ने घुसकर उसे गोलियां मार दी। इस घटना में एनआरआई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल...
article-image
पंजाब

हर हफ्ते में एक रात मेरे साथ गुजारो : सारा कर्जा माफ’, फाइनेंसर ने नर्क बना दी महिला की जिंदगी

लुधियाना :  लुधियाना में आर्थिक तंगी से जूझ रही एक महिला के लिए 35,000 रुपये का लोन लेना एक भयानक अनुभव बन गया। मदद के नाम पर एक फाइनेंसर ने महिला के सामने ऐसी...
Translate »
error: Content is protected !!