हरियाणा में 20 सीटों पर दोबारा क्या होगी मतगणना ! पलटेगा पूरा क्या गेम ?

by

चंडीगढ़  :   हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार को स्वीकार नहीं कर पा रही कांग्रेस ने अब इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है।  20 विधानसभा सीटों पर फिर से मतगणना कराने की मांग करते हुए कांग्रेस ने ईवीएम की बैटरी 90 प्रतिशत से ज्यादा चार्ज होने पर सवाल उठाते हुए छेड़छाड़ का संदेह जताया है।

कांग्रेस ने जिन विधानसभा क्षेत्रों में दोबारा मतगणना कराने की मांग की है, उनमें पानीपत शहर, होडल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद एनआइटी, नारनौल, करनाल, डबवाली, रेवाड़ी, होडल (एससी), कालका, इंद्री, बड़खल, नलवा, रानिया, पटौदी (एससी), पलवल, बरवाला, उचाना कलां, घरौंडा, कोसली और बादशाहपुर शामिल हैं। पार्टी का दावा है कि आठ अक्टूबर को मतगणना वाले दिन जिन मशीनों में गड़बड़ी थी, उनके सारे वोट भाजपा के खाते में गए हैं। इसलिए इन सीटों पर दोबारा मतगणना कराई जानी चाहिए। साथ ही इन सभी 20 सीटों की वीवीपैट की पर्चियों का मिलान भी ईवीएम से कराया जाए।

भाजपा पर छल-कपट के दीपेद्र हुड्डा ने लगाए आरोप :   कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि चुनाव आयोग को तुरंत इस दिशा में कदम उठाने चाहिए। पोस्टल बैलेट की गणना में भी कांग्रेस ने बढ़त बनाई थी, लेकिन ईवीएम से मतगणना के बाद चुनाव परिणाम अप्रत्याशित रहे। उन्होंने कहा कि छल कपट के बावजूद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के लगभग बराबर मत प्रतिशत हासिल किया है। इसी तरह कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि कुछ ईवीएम की बैटरी 99 प्रतिशत थी और उनमें ही कांग्रेस को हराया गया है। जिनकी बैटरियां 60-70 प्रतिशत चार्ज थी, उनमें हमारा उम्मीदवार जीतता हुआ दिखाया गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने आरोप लगाया कि चुनाव में इस्तेमाल की गई ईवीएम हैक की गई हैं।

हरियाणा की जनता ने ‘कांग्रेस के घमंड को खत्म किया :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जो घमंड करता है, उसका पतन अवश्य है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिस तरह का घमंड दिखाया, उसका जवाब हरियाणा की जनता ने दिया है। ‘जलेबी’ को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता हरियाणा में जलेबी बनाकर चले गए।अब कांग्रेसी जलेबी की फैक्टरी के लिए जगह ढूंढ़ते घूम रहे हैं। राहुल गांधी को यह भी नहीं पता कि जलेबी कैसे बनती है। उन्होंने जलेबी का डिब्बा देखा और समझा कि जलेबी फैक्टरी में बनती है। उन्हें समझना चाहिए कि हरियाणा की महिलाएं जलेबियां अपने घरों में बना लेती हैं।

उसके लिए फैक्टरी की जरूरत नहीं होती। साधारण सा हलवाई भी जलेबी बना लेता है, क्योंकि हमारे यहां जलेबी खाने का रिवाज है। जलेबी का रस हरियाणा की जनता को रास आता है, लेकिन कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शहरी निकाय चुनाव : 18 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए, अब 118 उम्मीदवार मैदान में : 17 मई को 28,281 मतदाता करेंगे मतदान, 283 युवा पहली बार डालेंगे वोट

रोहित जसवाल।  ऊना, 6 मई. शहरी स्थानीय निकाय चुनाव-2026 के तहत जिला ऊना में नामांकन-पत्र वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। नाम वापसी के अंतिम...
article-image
पंजाब

Donate Blood While Alive and

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 22 : District Public Relations Officer of Hoshiarpur, Hardev Singh Aasi, and Tanda Incharge of Eye Donation Association Hoshiarpur, State Awardee Bhai Barinder Singh Masiti, said during a special interaction...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशिक्षण पूरा कर चुकी छात्राओं को प्रदान की डिग्री : स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा का दीक्षांत समारोह आयोजित

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, (ककीरा) –   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा में आयोजित 11वें वार्षिक दीक्षांत समारोह...
article-image
पंजाब

सेवा केंद्रों में मिलेंगी 327 नागरिक सेवाएं, मुख्य मंत्री की ओर से राजस्व, पुलिस व परिवहन विभाग से संबंधित 56 और सेवाओं की शुरुआत

सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से नई सेवाओं की शुरुआत के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद होशियारपुर, 09 फरवरी: पंजाब सरकार की ओर से सेवा केंद्रों में पहले से दी जा रही सेवाओं में...
Translate »
error: Content is protected !!