कनाडा में सड़क हादसे में पंजाब के 2 युवकों की मौत : शोक में पूरा परिवार

by

चंडीगढ़ :  कनाडा से आज एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। एक भयानक सड़क हादसे में दो पंजाबी युवकों की मौत की खबर है। हादसा कैसे हुआ, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि एक युवक मोहाली और दूसरा पंजाब के बठिंडा जिले का रहने वाला था।

                        जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान हरशनूर सिंह के रूप में हुई है, जो मोहाली के सेक्टर 66 का रहने वाला था।  मौत की खबर से माता-पिता और पूरा परिवार टूट गया है। मृतक युवक के माता-पिता ने रोते हुए बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा पिछले साल दिसंबर 2023 में ही पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। उन्होंने बताया कि युवक हरशनूर सिंह पढ़ाई में काफी होनहार था और पता नहीं कैसे वह हादसे का शिकार हो गया।

पीड़ित के माता-पिता ने बताया कि उनकी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हरशनूर सिंह अपने चार दोस्तों के साथ गाड़ी में गया था, इसी दौरान कोक्विहल्ला हाईवे पर उनका एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे में वाहन की पिछली सीट पर बैठे बठिंडा निवासी हरशनूर सिंह और एक युवक की मौत हो गई। मृतक बठिंडा निवासी युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले में सभी शैक्षणिक संस्थान 30 अप्रैल तक रहेंगे बंद, टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ रहेगा उपस्थित

कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए जिला मजिस्ट्रेट की ओर से पाबंदियों के नए आदेश जारी राजनीतिक एकत्रीकरण पर लगाई पाबंदी, उल्लंघन करने वालों पर डी.एम.ए. व महामारी एक्ट के अंतर्गत दर्ज होगा...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने लेबर सेस संग्रह में बनाया नया रिकॉर्ड : करमजीत कौर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  ज़िला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 310 करोड़ रुपए का लेबर सेस एकत्र किया है, जो पिछले चार वर्षों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डायरी कनेक्शन खंगालने के लिए : ईडी ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर पीएमएलए के तहत की रेड

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी  के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर प्रवर्तन निदेशालय  ने आज मंगलवार (10 अक्टूबर) को छापेमारी की। आप नेता के यहां सुबह भोर में ही ईडी अचानक पहुंची...
article-image
पंजाब

कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए जिले में पर्याप्त बैड व आक्सीजन के साथ-साथ सभी जरुरी साधन उपलब्ध: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा जिला अस्पताल सहित चार प्राइवेट अस्पतालों में किया जा रहा है कोविड मरीजों का इलाज जिले के अस्पतालों में लैवल दो के 173 व लैवल तीन के 25 बैड मौजूद,...
Translate »
error: Content is protected !!