20 नवंबर को महाराष्ट्र में सिंगल फेज में चुनाव : झारखंड में दो चरण में 13 और 20 को वोटिंग : 23 को नतीजे

by

नई दिल्ली :  नवंबर की सर्दी में देश का सियासी पारा हाई रहेगा. इसकी वजह है महाराष्ट्र, झारखंड के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर होने वाला मतदान. महाराष्ट्र की 288 सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा.

झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरण में वोट डाले जाएंगे. 47 विधानसभा सीटों और केरल की एक लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को लोग अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. एक अन्य विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 22 नवंबर को मतदान होगा. इसके बाद 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी.

महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी. नामांकन की आखिरी तिथि 29 अक्टूबर होगी. महाराष्ट्र में 9.63 करोड़ मतदाता नेताओं की किस्मत का फैसला करेंगे. 1 लाख 186 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जाएंगे. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो रहा है. यहां महायुति गठबंधन की सरकार है. एकनाथ शिंदे राज्य के सीएम हैं.

 

महाराष्ट्र चुनाव
नोटिफिकेशन 22 अक्टूबर
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर
नॉमिनेशन जांच की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर
नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर
मतदान 20 नवंबर
काउंटिंग 23 नवंबर

झारखंड में दो चरण में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा. 2.6 करोड़ मतदाता नेताओं की किस्मत का फैसला करेंगे. इसमें 1.29 करोड़ महिलाएं और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं. राज्य में 29 हजार 562 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जाएंगे. इसमें 5 हजार 42 बूथ शहरी इलाकों में और 24 हजार 520 बूथ ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे. झारखंड में 81 विधानसभा सीटें हैं. इसमें 44 सामान्य, 28 अनुसूचित जनजाति और नौ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.

किस राज्य की कितनी विधानसभा सीटों पर मतदान :   

उत्तर प्रदेश 9
राजस्थान 7
पश्चिम बंगाल 5
असम 5
बिहार 4
पंजाब 4
कर्नाटक 3
केरल 3
मध्य प्रदेश 2
सिक्किम 2
गुजरात 1
उत्तराखंड 1
छत्तीसगढ़ 1

 

 

इन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव
वायनाड 13 नवंबर
नांदेड़ 20 नवंबर

 

केरल की वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. लोकसभा चुनाव में वो दो सीटों (यूपी की रायबरेली और केरल की वायनाड) से लड़े थे. दोनों पर जीत दर्ज की थी. इसके बाद वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था. अब यहां उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा. नांदेड़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता वसंतराव बलवंत राव के निधन की वजह से खाली हुई. 26 अगस्त को राव का निधन हो गया था. लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के प्रतापराव चिखलिकार को हराया था. अब 20 नवंबर को इस सीट पर मतदान होगा.

 

झारखंड चुनाव फेस-1 (43 सीटें) फेस-2 (38 सीटें)
नोटिफिकेशन 18 अक्टूबर 22 अक्टूबर
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 29 अक्टूबर
नॉमिनेशन जांच की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 30 अक्टूबर
मतदान 13 नवंबर 20 नवंबर
वोटों की गिनती 23 नवंबर
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाइपरटेंशन दिवस के सबंध में  लोगों को दिल की बीमारियों के बारे में किया जागरूक

गढ़शंकर : विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर  सिविल सर्जन होशियारपुर डॉक्टर मनदीप कमल  के दिशा-निर्देशों अनुसार सीएचसी बीनेवाल में एसएमओ डॉक्टर निर्मल कुमार की अगुवाई में हाइपरटेंशन दिवस मनाया गया। इस मौके पर...
article-image
पंजाब

को सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने किया सम्मानित : सर्वसम्मति से बनी पंचायतों को मिलेंगे 10 लाख:-सांसद डॉ. राजकुमार

 होशियारपुर : दलजीत अजनोहा  :   होशियारपुर के माहिलपुर बलाक और होशियारपुर बलाक 2 के क्षेत्र में लोकतंत्र की एक ऐतिहासिक मिसाल कायम की गई जब वहां लगभग  50 पंचायतों के सभी सदस्य सर्वसम्मति से...
article-image
पंजाब

15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली स्टेडियम के निर्माण कार्य की मंत्री अरोड़ा ने करवाई शुरुआत

होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्राथमिकता हमेशा प्रदेश का विकास रहा है और हमेशा यह यकीनी...
Translate »
error: Content is protected !!