सुक्खू ने झूठ बोलने में पूरी महारत, वो अब झूठ बोलने के स्पेशलिस्ट : राजीव बिंदल

by

एएम नाथ। शिमला:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा ‘बड़े मियां तो बडे़ मियां, छोटे मियां सुभानल्लाह’ हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार और कांग्रेस पार्टी पर यह कहावत लगातार चरितार्थ हो रही है।  मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने में पूरी महारत हासिल की है और वो अब झूठ बोलने के स्पेशलिस्ट हो चुके हैं। अब यह काम उपर से नीचे की ओर चल पड़ा है। कांग्रेस के जिला स्तर के नेता, मण्डल स्तर के नेता, विधानसभा स्तर के नेता अपने गिरेबान से निकल कर कुछ भी झूठ बोलने की तैयारी में जुटे हुए हैं, परन्तु इनके झूठ का तुरंत पर्दाफाश हो जा रहा है।

कसा तंज- विक्रमादित्य सिंह के बयान को लेकर :  डॉ. बिन्दल ने कहा कि बीते दिनों मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमें सहयोग नहीं मिल रहा और उसी समय उनकी सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि हमें 700 करोड़ रुपये सड़कों के विकास के लिए मिल रहा है और हम केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि गत सप्ताह मुख्यमंत्री ने इसी प्रकार की टिप्पणी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के प्रवास पर की और उसी समय उप मुख्यमंत्री दिल्ली में जाकर केन्द्रीय मंत्री से मिलकर हिमाचल प्रदेश के लिए आर्थिक सहयोग की प्रार्थना करते हुए और सहयोग मिलने का धन्यवाद करते हुए मीडिया में छाए हुए थे।

जेपी नड्डा की तारीफ की :   डॉ. बिन्दल ने कहा कि एक व्यक्ति जिसने आपदा की घड़ी में लगातार हिमाचल का प्रवास किया, वो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा है। वो कुल्लू, मण्डी, सुन्दरनगर, बिलासपुर, सिरमौर, शिमला आए, जहां-जहां प्राकृतिक आपदा आई, वहां व्यक्तिगत रूप से जनता का सुख-दुख बांटने, उनसे संवेदना व्यक्त करने आए और अरबों रुपये सहायता के रूप में उपलब्ध करवाया, परन्तु प्रदेश की सरकार लगातार नकारते हुए प्रदेश की जनता का अहित कर रही है।

जगत प्रकाश नड्डा ने नाहन के मैडिकल कॉलेज के लिए 265 करोड़ रुपये, हमीरपुर व चम्बा मैडिकल कॉलेज के लिए 265-265 करोड़ रुपये दिया, एम्स जैसा संस्थान हिमाचल में बनाकर 3000 करोड़ रुपये का व्यय करते हुए हिमाचल को चिकित्सा के क्षेत्र के अंदर सर्वोपरि उठाने का काम किया। ऊना के अंदर पीजीआई सैटेलाईट सेन्टर देने वाले, सैकड़ो करोड़ रुपये मदर एण्ड चाईल्ड हस्पताल और कैंसर हस्पताल के लिए देने वाले के प्रति टिप्पणी करने वाले कांग्रेस के नेता अपने गिरेबान में झांके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं से तो हस्पताल में सफाई भी नहीं होती, हस्पताल में पानी तक नहीं दिया जाता, वो अपने हालात के उपर जरा गौर करें। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रीगण केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी को गाली देकर जनता को भरमाने का काम लगातार नहीं कर सकते, अब हिमाचल की जनता ठोस काम मांगती है।

मदद के लिए केंद्र का जताया आभार :   डॉ. बिन्दल ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र भाई मोदी सरकार हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक विकासात्मक कार्य के लिए भरपूर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा रही है। सड़कों के निर्माण का सवाल हो, फोरलेन हाईवे का सवाल हो, ग्रामीण सड़के हो, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना हो, सीआरएफ की धनराशि उपलब्ध कराने का सवाल हो, बीआरओ के माध्यम से दूरवर्ती क्षेत्रों में टनल्स, सड़के बनाने का सवाल हो, वो रेलवे के विकास का सवाल हो, मनरेगा की दृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए अपार धनराशि देने का सवाल हो।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के मामले में और सर्वशिक्षा अभियान और चिकित्सा के मामले के अंदर अनेक-अनेक प्रकार से सभी विषयों के अंदर धनराशि देने, ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबो के कल्याण, एक लाख के लगभग पक्के मकान गरीबों को देने और किसानों को दी जाने वाली सहायता या फिर एग्रीकल्चर सबसिडी का सवाल हो हर मामले में केन्द्र की मोदी सरकार निरंतर हिमाचल प्रदेश को अपनत्व के नाते सहयोग कर रही है, परन्तु प्रदेश की सरकार द्वारा इन सभी सहयोगों को नकारना यह हिमाचल के हित के साथ खिलवाड़ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बूंद बूंद पानी को भी तरसे लोग : गत एक सप्ताह से पीने वाले पानी की बूंद-बूंद को प्यासे है गांव मलकोवाल, जगातपुर, गद्दीवाल, काणेवाल, रतनपुर तथा भवानीपुर भगता

गढ़शंकर: 6-7 दिन से पीने वाले पानी की बूंद-बूंद को प्यासे गढ़शंकर के अधीन पड़ते इलाका बीत के गांव मलकोवाल, जगातपुर, गद्दीवाल, काणेवाल, रतनपुर तथा भवानीपुर भगता के निवासियों ने एकत्रित होकर वाटर सप्लाई...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार

कबड़्डी खिलाड़ी अंबिया की पत्नी से सिद्धू मुसेवाला के माता पिता ने यूके में की मुलाकात : इंसाफ के लिए लड़ने को कहा

अमृतसर। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए बीते 3 दिनों से वह लगातार यूके में बेटे सिद्धू के समर्थकों से मिल रहे हैं। लेकिन इसी बीच वह यूके में बसे...
article-image
पंजाब

गाँव की सरकार है ग्राम सभा : गढ़शंकर पहुंचा ग्राम सभा चेतना काफिला 

गढ़शंकर, 20 सितंबर: पंजाब भर के गांवों में लोगों के बीच ग्राम सभा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए ‘पिंड बचाओ पंजाब बचाओ’ द्वारा 2 सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक ‘ग्राम...
article-image
पंजाब

MP Dr. Raj Kumar and

Hoshiarpur /Daljit Ajnoha/Nov.18 : A crucial meeting was held today to review and finalize the preparations for the Nagar Kirtan to be organized in commemoration of the 350th martyrdom anniversary of Sri Guru Tegh...
Translate »
error: Content is protected !!