कृषि कानून के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसानों के लिए दिल्ली बाडर पर चल रहे लंगर के लिए गोल्डी सिंह ने भेजी रसद

by

गढ़शंकर। कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर यहां देश के अन्नदाता पिछले 8 महीने से दिल्ली की सरहदों पर शांतिपूर्वक तरीके से रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस संघर्ष को कामयाब करने के लिए प्रवासी भारतीयों और समाज सेवकों द्वारा अहम भूमिका निभाई जा रहे हैं।
कार सेवा बाबा लाभ सिंह जी किला आनंदगढ़ साहिब वालों की अगुवाई में दिल्ली की सरहदों पर किसानों के लिए चल रहे निरंतर लंगर के लिए समाजसेवी और गोल्डी किराना स्टोर के मालिक गोल्डी सिंह द्वारा आज बाबा प्रेम सिंह जी किला आनंदगढ़ साहिब वाले, ढाढ़ी तरसेम सिंह मोरांवाली और गांव की पंचायत की मौजूदगी में रसद की सेवा दिल्ली भेजी गई। इस अवसर पर बाबा प्रेम सिंह जी किला आनंदगढ़ साहिब वाले ढाढ़ी तरसेम सिंह मोरांवाली ने बताया कि दिल्ली में चल रहे किसानी संघर्ष में लंगर के लिए प्रवासी भारतीयों और समाजसेवी लोगों का बहुमूल्य योगदान है। इस अवसर पर उन्होंने गोल्डी किराना स्टोर के मालिक गोल्डी सिंह का विशेष तौर पर धन्यवाद करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी गिनती में इलाके के गणमान्य व्यक्ति और पंचायत मेंबर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

उपमंडल स्तरीय कमेटी की बैठक में वृक्ष संरक्षण से जुड़े 28 मामलों पर हुई चर्चा

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : नॉन-फॉरेस्ट गवर्नमेंट एवं सार्वजनिक भूमि पर वृक्षों के संरक्षण हेतु नीति’ के अंतर्गत उपमंडल स्तरीय कमेटी, होशियारपुर की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता कमेटी के चेयरमैन-कम-एसडीएम...
article-image
पंजाब

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का कुल्लू में 2 अक्टूबर से होगा आगाज : 8 अक्टूबर को होगा समापन – ADC अश्वनी कुमार

कुल्लू 4 अगस्त :  कुल्लू में 2 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आगाज होगा। 8 अक्टूबर को इसका समापन होगा. वहीं, ढालपुर में आयोजित होने वाले कुल्लू अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में 8 अक्टूबर...
article-image
पंजाब , हरियाणा

अब महिलाओं ने संभाली मनीष तिवारी की चुनाव मुहिम : मनीष तिवारी की बेटी इनिका तिवारी ने किया वार्ड नंबर 29 में चुनाव प्रचार 

चंडीगढ़, 4 मई: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी के लिए चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी अब महिलाओं ने संभाल ली है और उनकी बेटी इनिका तिवारी...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेले संबंधी हिदायतें व आदेश जारी, मेले के दौरान सडक़ के दोनों तरफ लंगर, कीर्तन, सत्संग, जागरण या अन्य एकत्रीकरण करने पर रहेगी पूर्ण तौर पर पाबंदी

होशियारपुर:जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने माता चिंतपूर्णी जी के वार्षिक मेले के संबंध में आदेश जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि जिला होशियारपुर की सीमा के अंदर रास्ते के दोनों तरफ लंगर लगाने...
Translate »
error: Content is protected !!