डॉक्टर मोहम्मद जमील बाली ने बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर दी धर्म निरपेक्षता की मिसाल : पूर्व सांसद खन्ना ने आसिफा के जन्मदिवस पर ब्रह्मभोज करवाने को धर्मनिरपेक्षता की बताया मिसाल

by
होशियारपुर 20 अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा नेता डा. मोहम्मद जमील बाली की बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर ब्रह्मभोज करवाने को धर्मनिरपेक्षता की मिसाल बताते हुए उन्हें बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर बधाई दी। खन्ना ने कहा की डा. बाली भाजपा के कर्मठ नेता हैं जिनकी सोच धर्म, जाती और मजहब से ऊपर इंसानियत को सर्वोपरि मानने वाली है। खन्ना ने कहा की डा. बाली ने अपनी बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर जो ब्राह्मणों को भोजन करवाकर इंसानियत व एकता का धर्म निभाया है वह काबिले तारीफ़ है। खन्ना ने कहा की यदि इसी प्रकार हम धर्म, जाती और मजहब से ऊपर उठकर मिलजुल कर अपनी खुशियां साँझा करें तो धरती पर ही स्वर्ग का निर्माण किया जा सकता है। इस मौके खन्ना ने डा. जमील बाली को इस सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित भी किया। इस मौके अनुराग सूद, पंकज सूद व सभी ब्राह्मणगण भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पावर पुयांट मुकावले में अरश ने तो प्रोजैकट मेकिंग मुकावलें व सुभाष व यशदीप रहे प्रथम

खालसा कालजे में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर समागम आयोजित गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रिसीपल डा. बलजीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपने अंतर मन की बुराई को समाप्त करने का संकल्प ही विजयदशमी की सीख – संजय अवस्थी

दाड़ला मोड़-नवगांव-मलोडी-बैरी-बिलासपुर सड़क को औद्योगिक गलियारे बनाने पर खर्च होंगे 20 करोड़ रुपए अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा...
article-image
पंजाब

Tribute Paid to Ghadar Martyr

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /May 24 :  Kartar Singh Sarabha, the young Ghadar movement hero who sacrificed his life for India’s freedom at just 19, was remembered on his birth anniversary. Attendees paid homage to his...
Translate »
error: Content is protected !!