हिमाचल में सौर ऊर्जा क्रांति का अगुआ बना ऊना जिला : प्रदेश 2026 तक देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनने के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में तेजी से अग्रसर – मुख्यमंत्री सुक्खू

by
रोहित भदसाली। ऊना :  जल विद्युत उत्पादन में अपनी सशक्त पहचान बनाने के बाद, हिमाचल प्रदेश अब सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां छूने की दिशा में अग्रसर है, और ऊना जिला इस ऊर्जा क्रांति का प्रमुख अगुआ बन चुका है। ऊना जिले में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है, जो हिमाचल कोे हरित ऊर्जा राज्य बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की पूर्ति में निर्णायक भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में हरित ऊर्जा पर केंद्रित योजनाओं के चलते जिले में कई सौर परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनसे जिले में न केवल स्थानीय विकास को गति मिलेगी, बल्कि राज्य की ऊर्जा आवश्यकताएं भी पर्यावरण-संवेदनशील तरीके से पूरी होंगी।
No photo description available.
320 करोड़ की तीन बड़ी सोलर परियोजनाएं : वर्तमान में ऊना जिले में हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के सौजन्य से करीब 320 करोड़ रुपये की लागत की तीन प्रमुख सौर ऊर्जा परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इन परियोजनाओं की कुल क्षमता 47 मेगावाट है। इन परियोजनाओं में से एक पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है, जबकि अघलौर और भंजाल में अन्य दो परियोजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है।
जून 2024 में, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 32 मेगावाट क्षमता वाली पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ किया। 220 करोड़ रुपये की इस परियोजना से सालाना 6.61 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन होगा, जिससे राज्य को 19.17 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। इस परियोजना से हर साल 2,532 टन कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी बल मिलेगा। परियोजना के निर्माण के दौरान 19,200 मानव कार्य दिवसों का सृजन हुआ, जिससे स्थानीय रोजगार में भी वृद्धि हुई।
ऊना जिले में ही, मुख्यमंत्री ने अघलौर और भंजाल में दो सौर परियोजनाओं के नींव पत्थर रखे हैं। अघलौर में 68 करोड़ रुपये की लागत से एक 10 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण हो रहा है। यह परियोजना 19 हेक्टेयर भूमि पर फैली होगी और इससे सालाना 22.73 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन होने की उम्मीद है। इस परियोजना से राज्य को प्रति वर्ष 8 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। इसके साथ ही, भंजाल में 31 करोड़ रुपये की लागत से 5 मेगावाट क्षमता की सोलर परियोजना पर भी कार्य किया जा रहा है। यह परियोजना 9 हेक्टेयर में फैली होगी और इससे 10.54 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। इन परियोजनाओं से ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ राज्य के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान होगा।
हरित ऊर्जा राज्य की दिशा में अग्रसर हिमाचल – मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में, हिमाचल प्रदेश 2026 तक देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनने के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। इसके तहत, राज्य सरकार ने 500 मेगावाट सौर ऊर्जा स्थापित करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें ऊना जिले की सौर परियोजनाएं विशेष योगदान देंगी। ऊना जिले में स्थापित सौर परियोजनाओं के माध्यम से राज्य सरकार एक स्वच्छ और हरित ऊर्जा भविष्य की ओर बढ़ रही है, जिसमें ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
स्थानीय समृद्धि और आत्मनिर्भरता
इन सौर परियोजनाओं से ऊना जिले की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि ये परियोजनाएं ऊना की आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़़ करेंगी, जिससे यहां के निवासियों को रोजगार और विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही ये हिमाचल प्रदेश को एक हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
ऊना के उपायुक्त जतिन लाल ने भी इस बात पर जोर दिया कि ऊना की सौर ऊर्जा परियोजनाएं जिले के विकास में सहायक होने के साथ ही जिलावासी इन परियोजनाओं से मिलने वाले रोजगार और आर्थिक अवसरों का भरपूर लाभ उठा सकेंगे, जिससे जिले में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोटखाई में जेसीबी खाई में गिरी: सुंदरनगर के चालक की दर्दनाक मौत

एएम नाथ। कोटखाई : शिमला के समीप कोटखाई क्षेत्र में एक बेहद दुखद हादसे में जेसीबी मशीन गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चालक...
article-image
पंजाब

तरनतारन उपचुनाव : 15 उम्मीदवार आजमाएंगे किस्मत

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर । पंजाब विधानसभा क्षेत्र 21-तरन तारन की उपचुनाव सीट के लिए नामांकन दाखिल करने वाले 5 उम्मीदवारों ने शुक्रवार को अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। पंजाब के मुख्य चुनाव...
article-image
पंजाब

सातवीं सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप में होशियारपुर रहा उपविजेता – महिला वर्ग में होशियारपुर की नेटबॉल टीम ने जिले का बढ़ाया मान

होशियारपुर, 16 फरवरी : एस.टी. कॉलेज, बरनाला में आयोजित सातवीं सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के महिला वर्ग में होशियारपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन...
article-image
पंजाब

समूह राजनीतिक दल आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों का पालन बनाएं यकीनीः कोमल मित्तल

जिला चुनाव अधिकारी की ओर से राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होशियारपुर, 17 मार्चः भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से लोक सभा चुनाव-2024 की घोषणा कर दी गई है व इसके तुरंत प्रभाव से...
Translate »
error: Content is protected !!