पंजाब को दहलाने की साजिश, आतंकी पन्नू-रिंदा से ISI करवा सकती बड़ा हमला; सीमावर्ती क्षेत्र में बीएसएफ की ओर से बरामद की गई 1.180 किलो आरडीएक्स

by

अमृतसर। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने दीपावली के आसपास पंजाब में बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रही है। इसके लिए आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ की मदद ली जा रही है।  कनाडा में रहता आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू और पाकिस्तान में रहता हरविंदर सिंह रिंदा की मदद से आईएसआई लगातार पंजाब में ड्रोन के माध्यम से हथियार भेज रही है।

हाल ही में फिरोजपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से बरामद की गई 1.180 किलो आरडीएक्स भी इसी का हिस्सा थी। पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि यह खेप आईएसआई द्वारा पाक तस्करों को मुहैया करवाए गए चार अमेरिकी हैक्साकाप्टर ड्रोन के माध्यम से गिराई गई थी।

छह पंखों वाले यह ड्रोन दस से 12 किलो भार उठाने में सक्षम हैं। इन्हीं की मदद से सीमा पार से हथियार, आरडीएक्स और आईईडी आइएसआइ की ओर से भारत में भेजी जा रही है।

RDX को बरामद करने में BSF सफल

बता दें कि पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा ने दशहरे से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय को आइएसआइ की इसी मंशा को लेकर रिपोर्ट भी भेजी है। इसके बाद से लगातार सीमा पर बीएसएफ और सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस ने सतर्कता भी बढ़ा दी है। इसी के चलते बीएसएफ आरडीएक्स को बरामद करने में सफल हुई है।

वहीं, आइएसआइ अपने मंसूबों का अंजाम देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बता दें पाकिस्तान में छिपकर बैठा खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और कनाडा में बैठा आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का आतंकी लखबीर हरिके और गोल्डी बराड़ जैसे अपराधियों से खासी नजदीकियां हो चुकी हैं।

रिंदा की मदद से पाक से ड्रोन के माध्यम से हथियार मंगवाए जा रहे हैं। आतंकी पन्नू इंटरनेट मीडिया पर पंजाब के युवाओं को गुमराह कर रहा है।

फिरोजपुर में विस्फोटक बरामद  :   फिरोजपुर जिले में गांव बहादुरके में पाकिस्तान की सीमा से सटी बीओपी के नजदीक बरामद 1.180 किलो विस्फोटक सामग्री को आरडीएक्स कहना जल्दबाजी होगा। इस सामग्री को जांच के लिए भेजा गया है और इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है। यह बात बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के आइजी अतुल फुलझेले ने कही।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस जगह इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है, वहां पर इसे ड्रोन से गिराना संभव नहीं है। इस कारण यह भी जांच की जा रही है कि यह सामग्री वहां तक कैसे पहुंची। आइजी अतुल फुलझेले ने कहा कि धान की फसल की कटाई के बाद सीमांत क्षेत्र के खेत साफ हो चुके हैं और इसी का फायदा उठाने की मंशा से पाकिस्तान से ड्रोन गतिविधियों में एकाएक इजाफा हुआ है। हालांकि बीएसफ के जवानों ने भी चौकसी बढ़ा दी है।

सीमांत क्षेत्र में जल्द सीसीटीवी प्रणाली स्थापित करे :   अतुल फुलझेले ने कहा कि लगभग एक वर्ष पहले सीमांत क्षेत्र में तमाम गतिविधियों के ऊपर नजर रखने के लिए सीसीटीवी प्रणाली स्थापित करने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था, लेकिन एक वर्ष गुजर जाने के बावजूद भी यह प्रणाली स्थापित नहीं हो पाई है। पंजाब सरकार को सीसीटीवी जल्द स्थापित करने के लिए कहा जा रहा है ताकि तस्करों की गतिविधियों एवं संदिग्ध लोगों की आवागमन पर नजर रखी जा सके।

 167 ड्रोन इस वर्ष अभी तक किए जा चुके जब्त :   आइजी ने कहा कि इस वर्ष बीएसएफ ने अब तक पाकिस्तान से आए 167 ड्रोन जब्त किए हैं, जबकि 2023 में बीएसएफ द्वारा 107 ड्रोन गिराए गए या बरामद किए गए थे। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि सीमा पार से ड्रोन भेजने के मामलों में काफी वृद्धि हुई है।  पकड़े गए सभी ड्रोन चीन में निर्मित हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी तस्करों द्वारा सबसे ज्यादा चीन निर्मित माडल डीजेआइ माविक 3 क्लासिक का उपयोग किया जा रहा है।

तरनतारन में तत्काल असेंबल होने वाला ड्रोन भी पकड़ा गया अतुल फुलझेले ने कहा कि एक अन्य घटनाक्रम में एक तात्कालिक ड्रोन जो पाकिस्तान में असेंबल किया गया प्रतीत होता है, कुछ दिन पहले तरनतारन जिले में बरामद किया गया था। खुफिया सूचना मिलने के बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान इसे नौशहरा ढल्ला गांव से बरामद किया गया।

पाकिस्तान ड्रोन बन रहे चुनौती :  पंजाब की पाकिस्तान से सटी सीमा पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हथियार या हेरोइन आदि गिराने में कामयाब हो जाते हैं या बीएसएफ जवानों की फायरिंग से लौट जाते हैं।

  • 2 अक्टूबर: तरनतारन में सीमा पर 1.823 किलोग्राम हेरोइन व एक ड्रोन बरामद किया गया।
  • 4 अक्टूबर: अमृतसर में 550 ग्राम हेरोइन बरामद
  • 5 अक्टूबर: तरनतारन में 568 ग्राम हेरोइन बरामद
  • 7 अक्टूबर: अमृतसर में 560 ग्राम हेरोइन बरामद
  • 10 अक्टूबर: तरनतारन में ड्रोन बरामद। इसी दिन तरनतारन सीमा पर बीएसएफ ने दस प्लास्टिक की बोतलों में 13.160 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। एक ड्रोन भी बरामद किया गया।
  • 11 अक्टूबर: फिरोजपुर में ड्रोन पिस्टल/मैगजीन बरामद 11 अक्टूबर: अमृतसर में 590 ग्राम हेरोइन बरामद, ड्रोन भी गिराया
  • 12 अक्टूबर: को बीएसएफ ने अमृतसर में तीन अलग-अलग स्थानों से तीन ड्रोन व 1000 ग्राम हेरोइन बरामद की।
  • 13 अक्टूबर: तरनतारन व अमृतसर में एक-एक ड्रोन बरामद
  • 15 अक्टूबर: अमृतसर सीमा पर चीन निर्मित हेक्जाकाप्टर ड्रोन व फिरोजपुर में 1.180 किलो आरडीएस बरामद किया।
  • 16 अक्टूबर: तरनतारन में एक छोटा ड्रोन बरामद किया गया।
  • 17 अक्टूबर: बीएसएफ ने गुरदासपुर में 500 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वामी मोहन गिरी जी की 31 वी पुण्य तिथि मनाई गई : स्वामी कमलेश पुरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव जेजों दोआबा के प्राचीन मंदिर ज्वाला पुरी में स्वामी मोहन गिरी जी की 31 वी पुण्यतिथि डेरा मुखी स्वामी कमलेश गिरी जी की ओर से समूह संगतों...
article-image
पंजाब

“SHO Dasuya Prabhjot Kaur calls

“Dasuya/Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/jan.18 : Renowned Educationist and journalist Sanjiv Kumar engaged in a meaningful discussion with SHO Dasuya, Prabhjot Kaur. During the interaction, SHO Prabhjot Kaur emphasized her commitment to transforming Dasuya into a...
article-image
पंजाब

10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी ख़बर : पंजाब बोर्ड ने जारी

मोहाली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट घोषित कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं...
article-image
पंजाब

27 अगस्त के महा पंजाब बंद को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों ने तेज किया जुटाव अभियान

सामूहिक अवकाश लेकर गांधी पार्क में किया जाएगा विशाल विरोध प्रदर्शन गढ़शंकर: पंजाब सरकार की कथित टालमटोल, झूठे वादों, कर्मचारी विरोधी फैसलों और कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें न करने के विरोध में कर्मचारियों और...
Translate »
error: Content is protected !!