कैथल में 14 किसान गिरफ्तार -हरियाणा में पराली जलाने पर बड़ा एक्शन

by

राष्ट्रीय राजधानी समेत हरियाणा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बीच कैथल जिले में अपने खेतों में पराली जलाने के लिए पिछले कुछ दिनों में 14 किसानों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में खासतौर से अक्टूबर और नवंबर में, कटाई के बाद के मौसम के दौरान प्रदूषण का स्तर बढ़ने के लिए अक्सर हरियाणा और पड़ोसी पंजाब में पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

हरियाणा में कैथल जिले के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बीरभान ने फोन पर बताया, ”पिछले कुछ दिनों में पराली जलाने के लिए 14 किसानों को गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया क्योंकि यह अपराध जमानती है।” उन्होंने बताया कि पराली जलाने के लिए वायु (प्रदूषण रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम और कानून के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

पानीपत और यमुनानगर समेत कुछ अन्य जिलों में भी पराली जलाने के लिए हाल में प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं।  हरियाणा के मुख्य सचिव टी वी एस एन प्रसाद ने रविवार को उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जाए।

उच्चतम न्यायालय ने पराली जलाने के मामले में उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाने को लेकर हरियाणा और पंजाब सरकारों को बुधवार को फटकार लगायी थी। उसने दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को 23 अक्टूबर को उसके समक्ष पेश होकर स्पष्टीकरण देने को

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ताजिंदरजीत सिंह ने बतौर तहिसील भलाई अफसर पदभार संभाला

गढ़शंकर, 4 जुलाई : गत काफी लंबे समय से खाली पड़े तहिसील भलाई अफसर गढ़शंकर के पद पर तजिंदरजीत सिंह ने आज पदभार संभाल लिया। इस समय पत्रकारवार्ता में श्री सिंह ने बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

1.08 करोड़ रुपये नकद और सोना बरामद – CBI का एक्शन, 11 ठिकानों पर मारी रेड,

 सीबीआई ने साइबर अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसने का फैसला कर लिया है। सीबीआई ने आज एक साथ 11 ठिकानों पर रेड मारकर अपराधियों के भीतर डर का बीज बो दिया है। सीबीआई ने...
article-image
पंजाब

सीएम मान का ट्वीट और पत्र न केवल स्पष्ट रूप से असांविधानिक : गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित

चंडीगढ़ : गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि सीएम मान का ट्वीट और पत्र न केवल स्पष्ट रूप से असांविधानिक है, बल्कि बेहद अपमानजनक भी है, इसलिए मैं कानूनी सलाह लेने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!