अपमानजनक तस्वीरें पोस्ट करने पर एफआईआर दर्ज

by

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश की राजधानी में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं की अपमानजनक तस्वीरें पोस्ट करने का मामला सामने आया है। हिन्दू संगठन हिमाचल देवभूमि संघर्ष समिति की शिकायत पर बालूगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

समिति के सह संयोजक मदन ठाकुर ने पुलिस में इस संबंध में शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया के एक प्लेटफार्म पर अज्ञात शख्स द्वारा हिंदू धर्म विरोधी सामग्री पोस्ट की जा रही है।
शिकायतकर्ता मदन ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर सत्य की खोज नामक पेज पर हिन्दू देवी देवताओं की आपत्तिजनक फोटो डाल कर उनके खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग करके हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। अपनी शिकायत में उन्होंने यह भी कहा है कि इससे हिंदू धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। इससे समाज में सांप्रदायिक सौहार्द खराब किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर शिमला की बालूगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अबोहर की किसान की बेटी ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा में 9वां स्थान किया हासिल

एएम नाथ । शिमला/ अबोहर : अबोहर के पास काला टिब्बा गाँव के एक किसान की बेटी जन्नत हेयर का हिमाचल प्रदेश में न्यायिक अधिकारी के रूप में चयन हुआ है। हिमाचल प्रदेश लोक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मंडल डलहौजी के तहत विभिन्न प्रजातियों के एक क्विंटल से अधिक बीज की हुई बुआई : 1200 सौ के करीब लोगों ने दिया सहयोग

चंबा, 7 जुलाई :वन मंडल डलहौजी के तत्वावधान में जारी मानसून सीजन के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से क्रियान्वित किए जा रहे बीज बुआई सप्ताह आज समापन हुआ । वन मंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पैंतरे चल कर अब झारखंड के लोगों को ठगने तैयारी में इंडी गठबंधन : जयराम ठाकुर

हिमाचल में जीवनदायी हिम केयर का बंटाधार कर झारखंड के लोगों को सपने दिखा रही कांग्रेस हिमाचल की तरह झारखंड की मातृशक्ति को भी धोखा देने की तैयारी में कांग्रेस आलाकमान एएम नाथ। मंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी पट्टा कल महलोग में लगाएगा 28वां रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर

पट्टा मेहलोग 09 जनवरी (तारा) : पट्टा महलोग क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को मजबूत करते हुए नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी द्वारा 28वां निशुल्क रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह...
Translate »
error: Content is protected !!