ऊना में 171 व कुल्लू में 20 पदों के लिए होगा इंटरव्यू

by

रोहित भदसाली। कुल्लू  : 20 पदों पर और ऊना में 171 पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। कुल्लू रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने बताया कि मैसर्ज भारत बुकिंग हॉलिडेज प्राइवेट लिमिटेड, मनाली, कुल्लू,द्वारा उम्मीदवारों के लिए सेल्स एक्जेक्यूटिव के कुल 20 रिक्त पदों की भर्ती हेतु कैंपस साक्षात्कारजिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आयोजित करवाए जाएंगे।

रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता न्यूनतम बारहवीं उत्तीर्ण तथा आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनमान रु 12,000 मासिक होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल मनाली, जिला कुल्लू है। योग्य उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित दिनांक 26 अक्तूबर 2024 को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में पहुंच कर कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते है उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो और यदि पंजीकृत नहीं है तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा लें तथा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर जा सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902222522 पर संपर्क करें।

भूतपूर्व सैनिकों के लिए साक्षात्कार 30 अक्तूबर को :  ऊना में इनोविजन लिमिटेड कंपनी, सदर बाजार दिल्ली द्वारा 30 अक्तूबर को भूतपूर्व सैनिकों के लिए जिला सैनिक कल्याण ऊना में लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। उप निदेशक जिला सैनिक कल्याण ऊना लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने बताया कि कम्पनी द्वारा वडोदरा के 171 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित होने वाले प्रार्थी को प्रतिमाह 31,500 दिया जाएगा और साथ में ईपीएफ और ईएसआई की सुविधा होगी। इसके अलावा 8 से 12 घंटे की डयूटी और 80 रुपये प्रति दिन खाने की सुविधा तथा रहने की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवक से 7.27 ग्राम चिट्टा पकड़ा : पंडोगा में पुलिस ने

पंडोगा :पंडोगा में पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया के निकट एक युवक से 7.27 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। आरोपी की पहचान बसदेहड़ा निवासी गौरव ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किन्नौर जिला में शोंगटोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना का मुख्यमंत्री ने किया दौरा : परियोजना में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यरत इंजीनियरों व कामगारों से किया संवाद

एएम नाथ। किन्नौर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर जिला के शोंगटोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के विद्युत गृह स्थल कड़छम तथा बैराज स्थल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों, कर्मचारियों की सकारात्मक सोच ही समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि अधिकारियों तथा कर्मचारियों की सकारात्मक सोच ही नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शुद्ध पेयजल व हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुकेश अग्निहोत्री

बद्दी में राज्य स्तरीय जल महोत्सव आयोजित, जल शक्ति विभाग कर रहा 10 हजार योजनाएं कार्यान्वित एएम नाथ । बद्दी : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी को शुद्ध पेयजल एवं हर खेत तक...
Translate »
error: Content is protected !!