DC अनुपम कश्यप ने दत्तनगर में स्कूल बस का किया औचक निरीक्षण : स्कूल बस में ही दत्तनगर से नीरथ तक बच्चों के साथ किया सफर

by
शिमला 24 अक्तूबर – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज रामपुर दौरे से शिमला लौटते समय डीएवी दत्तनगर की स्कूल बस का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उपायुक्त ने स्कूल बस के ड्राइवर का लाइसेंस व अन्य दस्तावेज की जांच की। इसके बाद स्कूल बस में ही दत्तनगर से नीरथ तक बच्चों के साथ सफर किया। बच्चों से रूबरू होते हुए उन्होंने बच्चों से पहाड़े भी सुने। उपायुक्त ने बच्चों से बस के ड्राइविंग के बारे में पूछा। उन्होंने स्कूल बस ड्राइवर को यातायात के नियमों का पालन करते हुए निर्धारित रफ्तार के साथ बस चलाने के आदेश दिए।
जब उपायुक्त ने बच्चों से सफलता के लिए क्या क्या जरूरी है। तो बच्चों ने जवाब देते हुए कहा कि ईमानदारी, कठिन मेहनत, विश्वास, सम्मान का होना जरूरी है।
May be an image of 4 people and text
बच्चों के साथ उपायुक्त ने देश भक्ति के गीत भी गुनगुनाए। उपायुक्त ने बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि अपनी पढ़ाई में मन लगाकर अध्ययन करें। खेलों को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाए। हर दिन डिक्शनरी पढ़ने की आदत लगाए, जो शब्द डिक्शनरी से पढ़े उसे अपने सहपाठियों के साथ साझा करें ताकि शब्दावली में बढ़ोतरी हो सके। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में स्वच्छता को अहम हिस्सा बनाए। कूड़े को खुले में कहीं भी न फैंके। जहां पर कूड़ेदान हो वहां पर कूड़ा फेंकने की आदत को विकसित करें।
May be an image of 11 people and people studying
*अवैध डंपिंग पर होगी करवाई*
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने रामपुर उप मंडल के तहत विभिन्न स्थानों पर डंपिंग साइटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्धारित डंपिंग साइट पर ही मलबा फेंका जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय समय पर औचक निरीक्षण किया जाए। जो नियमों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त करवाई अमल में लाएं।
May be an image of 4 people
गौ सदन का किया निरीक्षण –   उपायुक्त ने खेखर (सैंज) में निर्माणाधीन गौ सदन का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय में गौ सदन का कार्य पूरा किया जाए। इस गौ सदन के बनने से बेसहारा पशुओं को रखने की व्यवस्था मिलेगी।
इस मौके पर उपंडलाधिकारी कुमारसेन सुरेन्द्र मोहन भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश क्लस्टर ओवरऑल विजेता रहा और पंजाब-2 क्लस्टर को मिला दूसरा स्थान : जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में तीन दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स मीट धूमधाम से संपन्न

होशियारपुर, 29 जुलाई:  पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ यूटी के पांच क्लस्टरों के 201 विजेता एथलीटों की तीन दिवसीय एथलेटिक्स मीट आज जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में धूमधाम से संपन्न हुई। समापन समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2631 करोड़ रुपये का राजस्व आबकारी नीति में बदलाव से अर्जित: आयुष एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा

एएम नाथ।  धर्मशाला, 16 दिसंबर ।आयुष एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दस चुनावी गारंटियों में से पांच को सिर्फ 15 महीनों में पूरा करके दिखाया, जो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाभी की अवैध संबंधों व मानसिक प्रताड़ना के कारण उसके की भाई ने आत्महत्या : मृतक के भाई और परिजनों ने आरोप लगाते हुए,एसपी से मिलकर कारवाई की लगाई गुहार, पुलिस कर्मी ससपेंड

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सीआरपीएफ जवान ने हरियाणा के पिंजौर में बीती 5 दिसंबर को सीआरपीएफ कैंप में सुंदरनगर के महादेव पंचायत निवासी पंकज (34) आत्महत्या थी। मृतक पंकज 10...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शाम होते ही शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर लगती थी लग्जरी गाड़ियों की लाइन : SIT के रडार पर कौन हैं ये 5 चेहरे?

पटना :  पटना में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। अब इस प्रकरण में पुलिस द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!