चब्बेवाल विधानसभा उपचुना- खर्चा पर्यवेक्षक सोरेन जोस ने किया विभिन्न सेलों का निरीक्षण

by
होशियारपुर, 26 अक्तूबर: चब्बेवाल विधानसभा उपचुनाव की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त खर्चा पर्यवेक्षक सोरेन जोस ने आज निर्वाचन से संबंधित विभिन्न सेलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान, पर्यवेक्षक सोरेन जोस ने एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी), सी-विजिल सैल, शिकायत सैल और वेबकास्टिंग के अलावा जिला और रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर स्थापित अन्य सेलों का गहन जायजा लिया। उन्होंने इन सेलों के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए उनके कार्यप्रणाली और तैयारियों का अवलोकन किया।
पर्यवेक्षक सोरेन जोस ने एम.सी.एम.सी. सेल के कार्य पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि
एम.सी.एम.सी. टीम पेड न्यूज, बल्क एस.एम.एस. और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखे, ताकि उम्मीदवारों द्वारा निर्धारित चुनाव खर्च सीमा का पालन हो सके और किसी भी प्रकार की गलत जानकारी फैलाने से बचा जा सके। उन्होंने वेबकास्टिंग टीम से बात कर चुनाव के दिन लाइव फीड की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और तकनीकी बाधाओं के समाधान के लिए तैयार रहने को कहा।
शिकायत सैल का निरीक्षण करते हुए, श्री जोस ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव से संबंधित हर शिकायत पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाए और शिकायतकर्ता को समाधान के बारे में सूचना दी जाए।
चुनाव के निष्पक्ष संचालन के लिए सोरेन जोस ने सभी सेलों को टीमवर्क और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि हर मतदाता को सुरक्षित और स्वतंत्र वातावरण में मतदान का अधिकार मिल सके। इस दौरान उनके साथ चब्बेवाल विधान सभा के सहायक एक्सपेंडीचर आब्जर्वर नरेश कुमार व अन्य भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमानों को गिराया

आपरेशन सिंदूर अपडेट्स: मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारतीय वायुसेना ने एक महत्वपूर्ण सैन्य सफलता प्राप्त की है। भारत ने पाकिस्तान के दो अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप जीती

गढ़शंकर : आईएसकेएफ द्वारा नवांशहर में दूसरी पंजाब ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप आयोजित की गई। उक्त चैंपियनशिप में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के छात्रों ने कोच राम कुमार के नेतृत्व में ओवरऑल पहला...
article-image
पंजाब

अफ्रीकी महिला समेत 4 गिरफ्तार : अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश …ISI कनेक्शन का सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसका सीधा कनेक्शन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ा पाया गया है। इस ऑपरेशन में चार आरोपियों...
article-image
पंजाब

पंजाब में कांग्रेस पार्टी के लिए उम्मीद की आखिरी किरण सिर्फ सिद्धू हैं- पंकज कृपाल

गढ़शंकर- पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के को चेयरमैन और श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी के लिए उम्मीद...
Translate »
error: Content is protected !!