SYL से पानी तो नहीं देंगे, हमें यमुना का पानी दें : पंजाब ने हरियाणा से कर दी बड़ी मांग

by

चंडीगढ़। नॉर्थ जोन काउंसिल स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग में पंजाब व हरियाणा के बीच एक बार फिर सतलुज यमुना लिंक नहर सहित अन्य पानी के मुद्दे उठे लेकिन इसमें से एक पर भी सहमति नहीं बनी।बैठक में 68 मुद्दों पर विचार किया गया। पंजाब की ओर से मुख्य सचिव केएपी सिन्हा सहित संबंधित विभागों के सीनियर अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए।

पंजाब ने एक बार फिर से हरियाणा की एसवाइएल बनाने की मांग को सिरे से ठुकरा दिया और कहा कि पंजाब के पास किसी भी राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है, अलबत्ता राज्य सरकार ने यमुना के पानी से पंजाब के हिस्से की मांग की। इस पर हरियाणा ने आपत्ति जताई और कहा कि इससे पहले तो कभी भी इस हिस्से की पंजाब ने मांग नहीं की थी।

पंजाब ने जताई आपत्ति :   नदी जल संबंधी हुए विभिन्न समझौतों को लेकर राजस्थान व हरियाणा सरकार के अधिकारियों ने मांग की कि हैडवर्क्स का अधिकार केवल पंजाब के पास ही नहीं होना चाहिए बल्कि राजस्थान व हरियाणा को भी अधिकार मिलना चाहिए जिस पर पंजाब ने आपत्ति जताई।

जमीन को लेकर सीएलयू का मुद्दा भी उठाया :   इसी दौरान पंजाब ने भाखड़ा मेन लाइन पर 30 स्थानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन स्थानों पर दो-दो मेगावाट के जेनेरेशन प्लांट लगाए जा सकते हैं पर हरियाणा ने इस पर आपत्ति की कि इससे हमारे यहां पानी के फ्लो को नुकसान होगा।  भारत सरकार के अधिकारियों ने सभी संबंधित राज्यों से बिजली के टीएंडडी लासेस को कम करने का सुझाव दिया। यही नहीं, भारत सरकार के अधिकारियों ने नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट के लिए ली जाने वाली जमीन को लेकर सीएलयू आदि का मुद्दा भी उठाया।

जमीन के मुद्दे पर जल्द फैसला लिया जाएगा :   हरियाणा विस के लिए चंडीगढ़ में भूमि देने पर बनेगी सहमति बैठक में बताया गया कि हरियाणा सरकार की ओर से नई विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन के मुद्दे पर जल्द फैसला ले लिया जाएगा।   हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन के साथ विधानसभा के नए परिसर के लिए एक एकड़ जमीन का मामला लंबे समय से लटका होने का मुद्दा उठाया। बैठक में तय हुआ कि कि हरियाणा सरकार व यूटी प्रशासन मामले पर एक साथ बैठकर फैसला लेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीपीआईएम की प्रदेशिक सचिव सहित दर्जनों नेताओं ने स्वर्गीय कामरेड रघुनाथ सिंह की छठी वरसी पर आयोजित समागम पर उन्हें श्रद्धांजलिं की अर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के साथ फ्री ट्रेड समझौता कर भारत के हित्तों को दांव पर लगा दिया : सुखविंदर सिंह सेखों गढ़शंकर।  सीपीआईएम की प्रदेश ईकाई के सदस्य रहे और सीटू के राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

इलेक्ट्रिसिटी बिल 2025 से गरीब लोगों के घरों में अंधेरा हो जाएगा : मट्टू

गढ़शंकर: कुल हिंद किसान सभा के स्टेट वाइस प्रधान दर्शन सिंह मट्टू, किसान नेता प्रेम सिंह राणा, विकास मंच गढ़शंकर के प्रेसिडेंट कुलविंदर संघा ने गढ़शंकर, पहलेवाल, देनोवाल खुर्द में अलग-अलग जगहों पर मीटिंगों...
article-image
पंजाब

सकूलों में लगातार हो रही चोरियां को लेकर डीटीएएफ का प्रतिनिधिमंडल डीएसपी गढ़शंकर के रीडर से मिला

गढ़शंकर । तहसील गढ़शंकर के विभिन्न सकूलों में लगातार हो रही चोरियां को लेकर प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल डीएसपी गढ़शंकर के रीडर गुरमिंदर भाटिया से मिला...
article-image
पंजाब

इंस्टा क्वीन … चिट्टे समेत पकड़ी महिला कांस्टेबल का साथी जीरकपुर से ग्रिफ्तार

बठिंडा ।नशे के केस में पकड़ी गई महिला पुलिस कर्मी अमनदीप कौर के मामले में अहम मोड़ आया है। उसके साथी बलविंदर सिंह उर्फ सोनू को सीआईए पुलिस ने सोमवार को मोहाली के जीरकपुर...
Translate »
error: Content is protected !!