जानें कौन है बच्चे का पिता? अतीक अहमद की बेवा बीवी शाइस्ता परवीन हुईं प्रेग्नेंट : चेले ने पीठ पर घोंपा छुरा

by

नई दिल्ली।  सोशल मीडिया पर अतीक अहमद की फरार बीबी शाइस्ता परवीन और गुड्‌डू मुस्लिम टॉप ट्रेंड में है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि ओडिशा के अंगोल जिले से गुड्‌डू मुस्लिम को गिरफ्तार किया गया है। गुड्‌डू को उनके साथी के साथ गिरफ्तार किए जाने की अफवाह उड़ी है। दावा किया जा रहा है कि गुड्डू मुस्लिम साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर शाइस्ता परवीन के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आ रही है। कई सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया जा रहा है कि शाइस्ता परवीन दो महीने की प्रेग्नेंट हैं। अतीक अहमद की मौत के डेढ़ साल बाद उनकी पत्नी अचानक चर्चा में आ गई हैं।

गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख का इनाम :   24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल और दो सरकारी असलहाधारियों की हत्या के बाद भी बम धमाका करने वाले गुड्डू मुस्लिम और चार अन्य मोस्ट वांटेड अपराधी फरार हैं। मामले की जांच कर रही यूपी एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। फरार आरोपी गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं शाइस्ता परवीन पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

उमेश पाल हत्याकांड :   उमेश पाल हत्याकांड के बाद यूपी एसटीएफ की कार्रवाई में झांसी में मुठभेड़ के दौरान असद अहमद मारा गया था। वहीं, जांच के दौरान मेडिकल के लिए ले जाते समय माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, इस दौरान शाइस्ता परवीन नजर नहीं आई। उमेश पाल मामले की जांच अभी भी जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब कोऑर्डिनेटर सर्विसेज फैडरेशन द्वारा सरकार के खिलाफ तीखे और निर्णायक संघर्षों के लिए तैयारी

गढ़शंकर,  31 जुलाई: पंजाब सुबार्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन ब्लॉक गढ़शंकर की बैठक गांधी पार्क में शाम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सबसे पहले दिवंगत कर्मचारी नेता कामरेड रणबीर ढिल्लों को श्रद्धांजलि दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राधास्वामी सत्संग भवन में सुनील शर्मा बिट्टू ने लिया सुविधाओं का जायजा : संगत की सुविधा के लिए सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

एएम नाथ :  हमीरपुर 28 जनवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां राधास्वामी सत्संग भवन और इसके परिसर का दौरा किया। उन्होंने सत्संग भवन परिसर में विभिन्न सुविधाओं का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने मनकोटिया और रामचंद्र भाटिया के परिजनों से जताई संवेदना : नगरोटा बगवां में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मिले नेता प्रतिपक्ष

एएम नाथ। कांगड़ा/नगरोटा बगवां : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय विजय मनकोटिया और स्वर्गीय रामचंद्र भाटिया के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट...
article-image
पंजाब

पत्नी की तेजधार हथियारों से हत्या कर आरोपी पति फरार

लुधियाना :  पति ने अपनी पत्नी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी । दोनों के बीच सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद गुस्से में आए पति ने सब्जी...
Translate »
error: Content is protected !!