जयराम ठाकुर ने मनकोटिया और रामचंद्र भाटिया के परिजनों से जताई संवेदना : नगरोटा बगवां में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मिले नेता प्रतिपक्ष

by

एएम नाथ। कांगड़ा/नगरोटा बगवां : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय विजय मनकोटिया और स्वर्गीय रामचंद्र भाटिया के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद जयराम ठाकुर नगरोटा बगवां पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों को लेकर चर्चा की तथा संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर चुनाव के दौरान किए गए रोजगार संबंधी वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां देने की गारंटी दी थी, लेकिन अब तक युवाओं को अपेक्षित रोजगार नहीं मिला है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूर्व सरकार के समय आउटसोर्स पर नियुक्त किए गए हजारों कर्मचारियों को भी नौकरी से हटा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों की चिंता करनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह ने शिवरात्रि मेले में पधारे देवी देवताओं से उनका आर्शीवाद लिया

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय।  मंडी, 11 मार्च। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी में पधारे देवी देवताओं से उनका आर्शिवाद लिया। प्रतिभा सिंह मेले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चिट्टा के खिलाफ हिमाचल की सबसे बड़ी तकनीकी पहल…..सो-टॉक्सा मोबाइल मादक पदार्थ जांच प्रणाली : बिलासपुर में शुरू होगी अत्याधुनिक मोबाइल मादक पदार्थ जांच प्रणाली, कृत्रिम बुद्धिमत्ता से होगी निगरानी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द करेंगे सो-टॉक्सा मोबाइल मादक पदार्थ जांच प्रणाली का शुभारंभ: डीसी बिलासपुर, 26 जून: हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान को अब अत्याधुनिक तकनीक का मजबूत सहारा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिवल अस्पताल गढ़शंकर में रोटरी आई बैंक एन्ड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा नेत्रदान पखवाड़ा तहत लगाया नेत्रदान जागरुक्ता कैंप : किसी भी रक्त समूह, धर्म, जाति, लिंग, समुदाय या क्षेत्र आदि का व्यक्ति के नेत्रदान किए जा सकते : जेबी बहल

गढ़शंकर।  सिवल अस्पताल गढ़शंकर में रोटरी आई बैंक एन्ड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा सिवल अस्पताल गढ़शंकरके सहयोग से नेत्रदान पखवाड़ा तहत नेत्रदान जागरुक्ता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्यां में समाजिक संस्थाओं...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सीएम बने रहेंगे, ऑपरेशन लोटस फेल हो गया कहा डीके शिवकुमार ने : 6 मेंबर्स की को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने का ऐलान किया

एएम नाथ/ अजायब सिंह बोपाराय ।  शिमला : हिमाचल में तीन दिनों से चल रहे सियासी हलचल का पटाक्षेप हो गया है। हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू साथ...
Translate »
error: Content is protected !!