मुख्यमंत्री ने दून विधानसभा क्षेत्र में 383 करोड़ रुपये के किए लोकार्पण और शिलान्यास

by
एएम नाथ । दून : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान 383 करोड़ रुपये की 12 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
May be an image of dais and text that says "हिमाचल प्रदेश स्वास्थ् एवं परिवार कल्याण विभाय सामुदायिक स्वास्थ्य श्री सुखविनदर सिंह सुक्खू उद्घाटन कांढ बरांटीवाया कर माननीय माननीयमुरध्यमंत्री, मुखव्यमंत्री हिमाचल कहनला कर्नल (डॉँ.) अरीम की कना विक्रमी समन: 주 मर"
उन्होंने 86 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बद्दी-साई-रामशहर सड़क, दून क्षेत्र में 15.78 करोड़ रुपये की लागत के ट्यूबवेल, 10.64 करोड़ रुपये से निर्मित नागरिक अस्पताल, बद्दी और 3.15 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरोटीवाला के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने शिक्षा खंड बद्दी में हरिपुर संडोली, सूरज माजरा, लबाना और चक्कां में नवनिर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालयों का भी लोकार्पण किया।
May be an image of text
मुख्यमंत्री ने 73.21 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति योजना, बद्दी, 63.73 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली बद्दी-शीतलपुर-जगातखाना सड़क, 40 करोड़ रुपये के आईएसबीटी बद्दी, 37.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मिनी सचिवालय भवन बद्दी, बद्दी के छूटे हुए क्षेत्रों के लिए 37.10 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज योजना और कल्याणपुर में 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला रखी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्द्रनगर में 143 ग्राम चरस सहित 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

मंडी में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक दबोचा चरस तस्करी मामले में पुलिस जांच तेज, सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालदेहरा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित, पंचायती राज मंत्री ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। कसुम्पटी : हिमाचल प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नालदेहरा के प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 14 से 20 जुलाई तक होंगे ऑडिशन

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच, पीएम श्री स्कूल चंबा में होगी चयन प्रक्रिया एएम नाथ। चंबा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थानीय कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों के...
हिमाचल प्रदेश

ऊना हिमाचल प्रदेश में अखिल भारतीय किसान आन्दोलन का समर्थन | 

संतोखगढ़(ऊना) :अखिल भारतीय किसान सभा और सेन्टर आफ इन्डियन ट्रेड यूनियन (सीटू )जिला ऊना हिमाचल प्रदेश में अखिल भारतीय किसान आन्दोलन का समर्थन करते हुए 14 दिसम्बर 2020 को  भारत के हर जिला स्तरीय...
Translate »
error: Content is protected !!