पंजाब में 5.5 लाख मीट्रिक टन खाद की जरूरत : भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को डीएपी खाद का उसका हिस्सा नहीं मिल रहा – सीएम भगवंत मान

by

 चंडीगढ़।  पंजाब में डीएपी खाद का संकट लगातार बरकरार है। पंजाब सरकार के कृषि विभाग ने केंद्र को कई बार पत्र लिखकर इस बारे बता चुका है। वहीं, अब प्रदेश में डीएपी खाद की आपूर्ति के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा के साथ मुलाकात करेंगे।

सीएम मान का कहना है कि केंद्र से पंजाब को खाद नहीं मिल रही है, जबकि प्रदेश में 5.5 लाख मीट्रिक टन खाद की जरूरत है।  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को डीएपी खाद का उसका हिस्सा नहीं मिल रहा है और केंद्र सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। किसानों के हितों की रक्षा करना प्राथमिकता है और इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।  दरअसल अब भी प्रदेश में ढाई से तीन लाख मीट्रिक टन डीएपी खाद की जरूरत है। प्रदेश में रबी के सीजन में 35 लाख हेक्टेयर पर गेहूं की फसल की बुआई के लिए 5.5 लाख मीट्रिक टन डीएपी खाद  की जरूरत होती है।

केंद्र ने पंजाब को 1 जुलाई तक सिर्फ डेढ़ लाख के करीब मीट्रिक टन डीएपी खाद ही उपलब्ध कराई है। ढाई से तीन लाख मीट्रिक टन खाद के कमी के कारण प्रदेश के कई जिलों में किसानों को खाद न मिलने के कारण संकट गहराता जा रहा है।

केंद्र सरकार देती है डीएपी खाद :   प्रदेश में आलू और गेहूं की बुआई के लिए खाद जरूरी है। बीते दिनों सीएम मान ने भी खुद इस मामले में केंद्रीय मंत्री से फोन पर बातचीत की थी, यहां तक कि कृषि विभाग के विशेष मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।  केंद्र सरकार ही प्रदेशों को डीएपी खाद उपलब्ध कराती है। खेतीबाड़ी विभाग की मानें तो राज्य में इस बार 35 लाख हेक्टेयर रकबे पर गेहूं की बिजाई होनी होनी है। ऐसे में खाद की जरूरत है। हालांकि विभाग ने एक लाख मीट्रिक टन का भंडार रखा है, जबकि बाकी कुछ रैक आने वाले दिनों में आने की उम्मीद है।

घटिया खाद सप्लाई करने पर हुई थी कार्रवाई :   प्रदेश के 16 जिलों में डीएपी खाद के सैंपल फेल होने के मामले में बीते दिनों कार्रवाई की गई थी। यह कार्रवाई प्रदेश के खेती-बाड़ी मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने की थी। घटिया सप्लाई करने वाली दोनों कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए थे।  खेतीबाड़ी विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में डाई अमोनियम फॉस्फेट (DAP) खाद के 40 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे थे। इनमें से 24 सैंपल (60%) फेल पाए गए थे। 10 जून को मोहाली, खरड़ और आसपास के एरिया में खाद के सात सैंपल लिए गए थे, उस समय सभी फेल पाए गए थे। मामला सामने आने के बाद खेतीबाड़ी मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पूरे प्रदेश में जांच के आदेश दिए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी स्वेच्छा से त्याग कर सकते हैं लाभ

ऊना, 28 अप्रैल – उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम किसान पोर्टल पर पात्र लाभार्थियों द्वारा स्वेच्छा से अपने लाभ का त्याग करने...
article-image
पंजाब

भाकियू एकता उगराहां के नेता बाढ़ पीड़ितों को देंगे राहत सामग्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भाकियू एकता उगराहां के जिलों जालंधर और होशियारपुर के नेताओं की एक संयुक्त बैठक देश भगत यादगार हाल में हुई। बैठक में जिला होशियारपुर के चार गांवों — महिताबपुर, कलेर जनार्दन,...
article-image
पंजाब

20.23 लाख रुपए की लागत से गांव शेरपुर बातियां में रखा पार्क नींव पत्थर : गांवों की तरक्की को लेकर पंजाब सरकार उठा रही हर जरुरी कदम: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि गांवों की तरक्की को लेकर पंजाब सरकार हर जरुरी कदम उठा रही है और वहां बुनियादी से लेकर हर जरुरी सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। वे...
article-image
पंजाब , हरियाणा

5 लाख रुपए की ग्रांट से बापू धाम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का सांसद मनीष तिवारी ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़, 4 जुलाई :  बापू धाम कॉलोनी के निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से जारी फंड से क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!