पुलिस ने दो तस्करों से105 किलो हेरोइन बरामद और हथियार 5 विदेशी पिस्तौल और 1 देसी कट्टा बरामद

by

चंडीगढ़ ।  पंजाब में पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 105 किलोग्राम हेरोइन, 31.93 किलोग्राम कैफीन एनहाइड्रस, 17 किलोग्राम डीएमआर, 5 विदेशी पिस्तौल और 1 देसी कट्टा बरामद किया।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि पुलिस ने विदेशी ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ नव भुल्लर के दो साथियों को गिरफ्तार कर पंजाब में अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन जब्ती की है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान नवजोत सिंह और लवप्रीत कुमार के तौर पर हुई है। डीजीपी यादव ने बताया कि तस्करों ने पाकिस्तान से ड्रग्स लाने के लिए जलमार्ग का इस्तेमाल किया गया था।

उन्होंने कहा कि उनके पास से टायरों की बड़ी रबर ट्यूब भी बरामद की गई हैं, जो इस बात का संकेत है कि मादक पदार्थों की तस्करी जलमार्ग से की गई है। उन्होंने कहा कि पीएस स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई। ड्रग कार्टेल में शामिल और अधिक अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जन्मदिन समारोह में जानलेवा हमला करने वाले 8 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार : चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चाकू, तलवारनुमा हथियार और डंडों से किया था हमला, पुलिस ने हथियार भी किए बरामद पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 5 जून। असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंडीगढ़ पुलिस...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में साफट सकिलड की इंम्पोर्टस संबंधी फैकलटी प्रोग्राम शुरू

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में हर भाषा में नए शब्दों, नए संकल्पों के अधिकांश की तथा उनके उचारण में आ रहे अधिकांश बदलावों को मुख्य रखते हुए कार्यो वाली जगहों पर...
article-image
पंजाब

स्कूलों में वाटर कूलर व सबमर्सीबल पंप लगवाने पर खर्च की जाएगी राशी: चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने 11 सरकारी स्कूलों को दिए 11.63 लाख रुपए के चैक

होशियारपुर, 13 जुलाई: चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी होशियारपुर कर्मजीत कौर ने आज जिले के 11 सरकारी स्कूलों को पीने वाले पानी के लिए वाटर कूलर व सबमर्सीबल पंप लगवाने के लिए 11.63 लाख रुपए...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड 23 में 21 लाख 31 हजार की लागत से सड़क कार्य का शुभारंभ किया : होशियारपुर नगर निगम ने मात्र एक वर्ष में किये रिकार्ड कार्य : ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर, 22 अगस्त: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में जहां पूरे पंजाब में युद्ध स्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, वहीं नगर निगम होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!