‘राधे गैंग’ के 6 नशा तस्करों को शिमला पुलिस ने किया गिरफ्तार : 47 ग्राम हेरोइन बरामद

by

रोहित भदसाली।  शिमला: शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्कर गिरोह ‘राधे गैंग’ के 6 आरोपियों को  रामपुर से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के 2 आरोपियों को 17 अक्टूबर को करीब 47 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया था।  इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं, क्योंकि पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों को आज पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। अब तक राधे गैंग के 8 तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक राधे गैंग के सदस्य पंजाब से चिट्टा लाकर शिमला जिले के रामपुर में सप्लाई करते थे। इस गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 2 आरोपी कुल्लू जिले के और 4 अन्य शिमला जिले के हैं।

पुलिस ने चिट्टा तस्कर राजेश खन्ना (43) रामपुर, धर्म सैन (35) निरमंड कुल्लू, उज्ज्वल पंडित (29) रामपुर, ललित कुमार (36) रामपुर, अमित कुमार, अनि कुल्लू और ध्रुव देष्टा को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने 6 चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डाॅक्टरों को 48 घंटे में देनी होगी मेडिकल लीगल रिपोर्ट

चंडीगढ़। पंजाब में आपराधिक मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की ओर से नया कदम उठाने की तैयारी की गई है। अब सभी सरकारी डाॅक्टरों को एक्स-रे, सीटी...
article-image
पंजाब

नए आपराधिक कानूनों की प्रतियां जलाकर गांव गढ़ी मट्टों में किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 5 जुलाई : आज सीपीआई (एम) के आह्वान पर बीबी सुभाष के नेतृत्व में नए आपराधिक कानूनों के खिलाफ गांव गढ़ी मट्टों दरवाजे के सामने उसकी प्रतियां जलाकर रोष प्रदर्शन किया गया। एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी IAS अधिकारी पर गिरी गाज : केंद्र सरकार ने पद्मा जायसवाल को उनके पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया

नई  दिल्ली ।  भारतीय ब्यूरोक्रेसी में आमतौर पर किसी अफसर को पद से हटाने की खबर कभी दिखती ही नहीं है लेकिन केंद्र सरकार ने एक बड़ा संदेश भेजा है. 2003 बैच की एजीएमयूटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास और जनसुविधाओं में शून्य, कर्ज लेने में सबसे आगे है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत एएम नाथ। सुन्दरनगर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार विकास और जनसुविधाओं के मामले में पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!