चब्बेवाल विधान सभा उप चुनाव-जनरल पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हुई पोलिंग स्टाफ की दूसरी रैंडेमाइजेशन

by

3 नवंबर को होगी पोलिंग स्टाफ की रिर्हसल

होशियारपुर,  29 अक्टूबरः   भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों पर चब्बेवाल विधान सभा उप चुनाव के मद्देनजर आज जनरल पर्यवेक्षक 2011 बैच के आई.ए.एस अधिकारी तपस कुमार बागची की मौजूदगी में एन.आई.सी. कार्यालय, जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में पोलिंग स्टाफ की दूसरी रैंडेमाइजेशन हुई।                                       पोलिंग स्टाफ की दूसरी रैंडेमाइजेशन को अंतिम रुप देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम- अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल चाबा ने कहा कि पोलिंग स्टाफ के ड्यूटी आर्डर संबंधित विभागों के प्रमुखों को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 044 चब्बेवाल विधानसभा के 205 पोलिंग बूथों के लिए स्टाफ का डाटा मिक्सिंग कर उप चुनाव के लिए पोलिंग स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र के लिए 1044 पोलिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें 261 पी.आर.ओ, 261 ए.पी.आर.ओ व 522 पी.ओ लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त पोलिंग स्टाफ मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने में अहम भूमिका निभाएगा उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियां बनाकर भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि पोलिंग स्टाफ की रिर्हसल 3 नवंबर 2024 को दो शिफ्टों में सुबह 9 बजे और दोपहर 1 बजे को होगी।

राहुल चाबा ने पोलिंग स्टाफ को अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही व ईमानदारी से निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टाफ को गर्व महसूस होना चाहिए कि वे चुनाव प्रणाली का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि चब्बेवाल विधान सभा उप चुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर 2024 को होगा और 23 नवंबर 2024 को वोटों की गिनती होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र वापिस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024 है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से उप चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां एम.सी.एम.सी. कमेटी गठित कर पेड न्यूज पर नजर रखी जा रही है, वहीं सी-विजिल एप के माध्यम से आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना संबंधी प्राप्त हो रही शिकायतों पर भी तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर इस मौके पर डी.आई.ओ प्रदीप सिंह, चुनाव तहसीलदार सर्बजीत सिंह, डिप्टी डी.ई.ओ धीरज वशिष्ठ  के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोविड उपचार संबंधी किसी तरह की समस्या आने पर जिला वाली हैल्पलाइन नंबरों का करें प्रयोग: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा जिले के 10 अस्पतालों में किया जा रहा है कोविड मरीजों का इलाज अस्पतालों में कोविड इलाज संबंधी उपलब्ध बैडों की जानकारी लेने के लिए हैल्पलाइन नंबर 82187-65895 पर किया...
article-image
पंजाब

विजिलेंस चीफ SPS परमार और SSP वरिंदर बराड़ का निलंबन रद : नई नियुक्ति के इंतजार में अधिकारी

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने चार महीने बाद विजिलेंस विभाग के प्रमुख रहे एसपीएस परमार को निलंबन रद कर दिया है। उन्हें 25 अप्रैल को निलंबित किया गया था। साथ ही एक और आदेश जारी...
article-image
पंजाब

नवजोत सिद्धू ने कहा सरकार किसानों के लिए 40 रुपये बढ़ाकर 400 रुपये इनपुट कोस्ट के नाते वापस ले लेती : नवजोत सिद्धू कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने वाले नहीं

पटियाला : कांग्रेस के बरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा में जाने की अटकलों को पूरी तरह ख़ारिज करते हुए एक्स पर पुरानी पोस्ट को शेयर किया। जिसमें वह राहुल गाँधी और प्रियंका...
Translate »
error: Content is protected !!