पीने वाले पानी के बिल माफ व बिजली के बिल हाफ करने के लिए 9 अगस्त को डीसी होशियारपुर का करेंगे घेराव : कामरेड दर्शन मट्टु।

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव पंडोरी में कुल हिंद किसान सभा, सीटू व खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर पीने वाले पानी के बिल माफ करने व बिजली के बिल हाफ करने की मांग को लेकर 9 अगस्त को डीसी होशियारपुर का घेराव किया जायेगा। मीटिंग को संबोधित करते हुए कामरेड दर्शन सिंह मट्टु व गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि मनरेगा योजना को जारी रखा जाए, दो सौ दिन का काम व सात सौ रुपये दिहाड़ी की जाए और काम करने वाली जगह पर फस्ट एड की सहुलियत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीने वाले पानी के बिल माफ करने व बिजली के बिल हाफ करने, कोरोना के कारण हर परिवार को साढ़े सात हजार रुपये महीना और परिवार के हर सदस्य को दस किलोग्राम अनाज हर महीने देने की मांग करते हुए कहा कि कोरोना वेक्सीन लगाने की कार्य को तेज करने व टेस्टिंग की गति भी तेज की जाए। उन्होंने कहा कि इन मांगों को पूरा कराने के लिए 9 अगस्त को डीसी होशियारपुर कार्यलय का घेराव किया जायेगा उन्होंने वर्करों को आह्वान करते हुए कहा कि वह इस प्रोग्राम में भारी संख्या में पहुंचे। इस मीटिंग में गिरधारी लाल, रोशनलाल, रामलाल, दर्शन लाल, ललित कुमार बब्बी, करन, ज्ञान चंद, नितिन, जसप्रीत, संजय, पवनजीत पम्मी, करतार चंद सरवन, जीत राम, नमनप्रीत, मोहन लाल व जगदीश भी मीटिंग में उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ईडी के जालंधर दफ्तर में विधायक रमन अरोड़ा, पूर्व कांग्रेसी विधायक किक्की ढिल्लों हुए पेश

जालंधर : पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में आए जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा और फरीदकोट से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों...
article-image
पंजाब

Chowdhary Rakesh Kumar Promoted to

Nawanshahr/Daljeet Ajnoha/Nov.11 Sub-Inspector Rakesh Kumar, posted at Behram Police Station, has been promoted to the rank of Inspector. On this occasion, Senior Superintendent of Police (SSP) Dr. Mehtab Singh and Superintendent of Police (Investigation)...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में बौद्धिक संपत्ति अधिकार संबंधी सैमिनार करवाया

गढ़शंकर ; बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में विश्व बौद्धिक संपत्ति दिवस के मौके पर कालेज के काम्र्स तथा इकनॉमिक्स विभाग द्वारा आई.क्यू.ए.सी. के सहयोग से ‘बौद्धिक संपत्ति अधिकार : इनोवेशन के लिए नौजवानों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सर्वसम्मति से चुना जाएगा अगला प्रधान, जो भी बने स्वीकार होगा -सुखबीर बादल को अध्यक्ष मानने को ढींडसा तैयार

चंडीगढ़ :  शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर के नेता सुखदेव सिंह ढींडसा ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नया अध्यक्ष सभी की सहमति से चुना...
Translate »
error: Content is protected !!