पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

by

रोहित भदसाली।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश के कोटखाई इलाके में पत्नी की हत्या के आरोप में पति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पति नेपाली नागरिक है। पुलिस ने यह जानकारी दी।  पुलिस ने बताया कि रमेश (25) अपनी पत्नी धनमाया (22)के साथ जकराडी गांव में राजिंदर सिंह के सेब के बगान में बतौर मजदूर काम करता था।

पुलिस ने बताया कि दंपति का तीन साल का एक बेटा भी है।  राजिंदर  सिंह की शिकायत के अनुसार दंपति 23 अक्टूबर को उनके बगीचे में मजदूरी करने आए थे, इस दौरान उनका बेटा भी उनके साथ था। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी उनके घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक झोपड़ी में रहते थे।

राजिंदर  सिंह के मुताबिक रमेश दो-तीन दिन काम करने के बाद गायब हो गया। उन्होंने बताया कि जब उससे फोन पर संपर्क किया गया तो उसने बहाने बनाते हुए कहा कि वह किसी काम से ठियोग गया है।राजिंदर  सिंह के भाई के बगीचे में काम कर रहे नेपाल के एक अन्य मजदूर ने 28 अक्टूबर की शाम को उन्हें बताया कि रमेश की पत्नी का शव झोपड़ी में पड़ा है।

राजिंदर  सिंह ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया कि शव को रजाई में लपेटा गया है और उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को चार घंटे के भीतर नारकंडा से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि रमेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) और 238 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कपूरथला में “फिट ऑलवेज़ हिट क्लब” द्वारा समर कैंप का आयोजन: प्रोफेसर डॉ. अमरीक सिंह

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : डॉ. अमरीक सिंह एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने पंजाब और पंजाबियों का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। डॉ. अमरीक सिंह सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं और खेल जगत में एक बड़ा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ढगवार दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र से 35,000 किसान होंगे लाभान्वितः मुख्यमंत्री

संयंत्र को पूरी तरह से राज्य वित्तपोषित करेगाः मुख्यमंत्री एएम नाथ।  कांगड़ा  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के ढगवार में 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन (एलएलपीडी) क्षमता वाले अत्याधुनिक दुग्ध...
article-image
पंजाब

The subject of teaching the

 Inspector Maninder Heera was honored Hoshiarpur / July 27/Daljeet Ajnoha Inspector Maninder Singh Heera Assistant Commander Home Guard District Hoshiarpur, Karamjit Singh Sarpanch Village Tanuli, Jaswinder Singh, Gaurav, Jaspreet Singh paid obeisance today at...
article-image
पंजाब

गुरदासपुर में 497 किलोमीटर सड़कों का उद्घाटन, CM मान ने कहा- AAP सरकार ने हर वादा निभाया

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को गुरदासपुर के कहनुवां पहुंचे. यहां उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में 168.44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 497 किलोमीटर सड़कों का उद्घाटन किया । उन्होंने कहा कि आम...
Translate »
error: Content is protected !!