फगवाड़ा रोड पर बढ़ते ट्रैफिक और दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन छठ पूजा के दुकान फोकल प्वाइंट मार्ग पर लगवाए: रमाशंकर/राजीव 

by
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :   छठ पूजा आस्था का महापर्व है और अब ये पूजा पुरे विश्व में पवित्रता के साथ मनाया जाता है इनके पूजन में पवित्रता और शुद्धता का विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ता है यह बात दुर्गा पूजा सेवा समिति के चेयरमैन रमाशंकर ने कही है।  उन्होंने आगे कहा कि होशियारपुर में भी बहुत सारे स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया जाता है।  जिसके खरीददारी के लिए रहीमपुर में मछली मार्किट में फगवाड़ा रोड पर सड़क किनारे दुकानें लगती हैं । अत्यधिक भीड़ होने के कारण इस रोड पर इन दिनों ट्रैफिक की समस्या ओर दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है । इसलिए प्रशाशन को चाहिए कि लोगों की आस्था का ख्याल करते हुए छठ पूजा के सामग्री का बाजार तीन दिन के लिए फोकल प्वाइंट मार्ग पर लगवाया जाए ताकि मंडी में धान लेकर आने वाले किसान और पूजा की सामग्री खरीदने वाले व्रती सबकी आस्था बनी रहे और शहर के लोगों को जाम का सामना ना करना पड़े साथ ही मछली मार्किट से भी ये पूजा की दुकानें दूर हो जाएगी। इस मौके पर समिति के प्रधान राजीव ठेकेदार, खजांची राजिंदर प्रसाद, वरिष्ठ सलाहकार वासुदेव झा, अमित कुमार, संतोष कुमार, जितेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 लापता स्वरूपों के मामले में मुख्य आरोपी सीए सतिंदर सिंह कोहली गिरफ्तार: चंडीगढ़ के होटल से कोहली को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ः श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पवित्र स्वरूपों के लापता होने के मामले में पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेंट सतिंदर...
article-image
पंजाब

The main objective of the

Newly appointed cabinet minister Dr. Ravjot Singh was welcomed with a guard of honour in Hoshiarpur – Said, developing Hoshiarpur district as an ideal district is his priority Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept.24 : The newly appointed...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मई में भी बर्फबारी जारी : मनाली-लेह NH पर वाहनों की आवाजाही शुरू; 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

एएम नाथ।  शिमला :  सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) बहाल कर दिया है। मंगलवार से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। उपायुक्त लाहुल...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर, 28 जुलाई: स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर बी.एससी. चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है। प्रिंसिपल डाॅ. अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा घोषित नतीजों में कॉलेज की...
Translate »
error: Content is protected !!