ईडी ने जांच कर वसूली 185 करोड़ की संपत्ति : सूर्या फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड पर बड़ी कारवाई

by

चंडीगढ़ : ईडी ने सूर्या फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड से भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह को 185.13 करोड़ रुपए की संपत्तियों को लौटा दिया है। चंडीगढ़ ईडी द्वारा देर रात जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि चंडीगढ़ की दवा कंपनी सूर्या फार्मास्युटिकल लिमिटेड ने कथित तौर पर कर्ज धोखाधड़ी के जरिए जालसाजी की थी और कंपनी के निर्देशक राजीव गोयल और अलका गोयल द्वारा धोखाधड़ी कर करीब 828.50 करोड़ रुपए बैंक को नुकसान पहुंचाया।पीएमएलए नियमों के तहत निदेशालय की मंजूरी के बाद विशेष कोर्ट ने 25 अक्टूबर 2024 को एक बहाली आदेश जारी किया गया था। जिसमें कुर्क की गई संपत्तियों को पीएमएलए 2002 की धारा 8(7) के तहत आधिकारिक परिसमापक के माध्यम से उधार देने वाले बैंकों के संघ को वापस करने की अनुमति दी गई थी। सीबीआई नई दिल्ली द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर सूर्या फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।जांच के दौरान घोटाले का पता चलाजांच के दौरान पता चला कि आरोपी कंपनी सूर्या फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड और उसके निदेशकों/प्रवर्तकों राजीव गोयल और अलका गोयल ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व वाले बैंकों के संघ को 828.50 करोड़ रुपए को नुकसान पहुंचाया और आपराधिक गतिविधियों के जरिए खुद के लिए नाजायज लाभ प्राप्त किया।बैंक से इनलैंड लेटर ऑफ क्रेडिट (आईएलसी) जारी करने के लिए चालान, परिवहन विवरण, लॉरी रसीद आदि जैसे फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके लोन लिया था और बाद में सूर्या फार्मास्युटिकल लिमिटेड द्वारा समूह की कंपनियों और फर्जी संस्थाओं के बैंक खातों का उपयोग करके गबन कर लिया गया। इस तरह ऋण देने वाले बैंकों को 828.50 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।  धोखाधड़ी के बाद भारत से भागे दोनों मालिकधोखाधड़ी करने वाली कंपनी ने बैंक से विदेशी साख पत्र (एफएलसी) जारी करने के लिए जाली बिल ऑफ लैडिंग, आयात चालान और शिपिंग लाइन के दस्तावेजों का भी इस्तेमाल किया। सूर्या फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने धोखाधड़ी से जारी किए गए अंतर्देशीय और विदेशी साख पत्रों से धन की राउंड-ट्रिपिंग के माध्यम से अपने बैंक खातों में पीओसी प्राप्त किया। अपराधों को करने के बाद राजीव गोयल और अलका गोयल भारत से भाग गए और उन्हें सीजेएम, यूटी, चंडीगढ़ की अदालत ने 10 जुलाई 2017 को एक आदेश में घोषित अपराधी घोषित कर दिया।गहन जांच के बाद ईडी ने एक अनंतिम कुर्की आदेश जारी किया। जिसमें 185.13 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति जब्त की गई। इसके बाद 4 अप्रैल 2024 को ईडी ने विशेष न्यायालय चंडीगढ़ के समक्ष अभियोजन शिकायत दायर की। कुर्क की गई संपत्तियों में जम्मू के सांबा में स्थित 80 कनाल भूमि पर एक इमारत, संयंत्र और मशीनरी, फर्नीचर और जुड़नार शामिल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिअद ने लुधियाना (वेस्ट) उपचुनाव के लिए परुपकार सिंह घुम्मन को बनाया प्रत्याशी

चंडीगढ़ । शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लुधियाना (वेस्ट) विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए स. परुपकार सिंह घुम्मन को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। . घुम्मन एक वरिष्ठ वकील हैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेले की दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रहे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

युवा पहलवानों का किया उत्साहवर्धन, विजेता खिलाड़ी किए पुरस्कृत एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के अंतर्गत दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। विधायक नीरज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की अनदेखी कर रही प्रदेश सरकार, बसों और स्टाफ की भारी कमी : जय सिंह

एचआरटीसी सेवाओं पर भाजपा का प्रदर्शन, कहा- चंबा को नहीं मिली एक भी नई बस बोले, युवाओं और चंबा की जनता के साथ हुआ छल, सरकार जवाब दे एएम नाथ। चम्बा : चंबा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने राज्यपाल को प्रस्तुत की वार्षिक रिपोर्ट

एएम नाथ । शिमला  : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को राजभवन में वर्ष 2024-25 की आयोग की 54वीं वार्षिक रिपोर्ट राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को...
Translate »
error: Content is protected !!