राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि की अर्पित : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें भी किया याद

by
राष्ट्रीय संकल्प दिवस की लोगों को दिलाई शपथ,
शिमला, 31 अक्टूबर – मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय संकल्प दिवस कार्यक्रम में शिरकत की और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को राष्ट्रीय संकल्प दिवस की शपथ भी दिलाई। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय संकल्प दिवस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि आज इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थी और वह देश की पहली ऐसी प्रधानमंत्री बनी जिन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध आवाज उठाई और इस चुनौती का मजबूती से सामना किया।
मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें भी याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के जो कार्य थे उन्हें हमें याद रखना चाहिए। सरदार पटेल लौह पुरुष के नाम से जाने जाते हैं और जो फैसले वो करते थे उन्हें अमलीजामा पहनाया जाता था। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की छोटी-बड़ी रियासतों को मिलकर जब देश को एकजुट करने की बात जब सामने आई तो उसमे सरदार पटेल की बहुत बड़ी भूमिका थी। इस दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देश भक्ति और भजन गीतों की प्रस्तुति दी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की भी बधाई दी।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, पार्षदगण, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस जिला अध्यक्षों की पहली बैठक शिमला में 8 जनवरी को

मनरेगा बचाओ संग्राम पर होंगी चर्चा : विनय एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने 8 जनवरी को नव नियुक्त जिला अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक शिमला में बुलाई है। बैठक...
article-image
पंजाब , समाचार

पहाड़ी कटरा के करियाना स्टोरों, डोमिनोज पिज्जा व विशाल मैगा मार्ट से सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजेे

जिले में मिलावटखोरी किसी कीमत पर नहीं होगी बर्दाश्त, सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य होशियारपुर, 14...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर बैली ब्रिज 6 से 9 जुलाई तक रहेगा बंद : यातायात चंद्र लोक कॉलोनी से ऊना ब्रिज तक डायवर्ट

रोहित जसवाल। ऊना, 4 जुलाई :  ऊना-संतोषगढ़ रोड पर स्थित रामपुर अस्थायी बैली ब्रिज (आरडी 1/760) मरम्मत कार्य के चलते 6 से 9 जुलाई (चार दिनों) तक यातायात की आवाजाही के लिए बंद रहेगा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री कालीनाथ कालेश्वर राज्यस्तरीय बैसाखी मेला सम्पन्न : समापन समारोह में विधायक विवेक शर्मा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत…..कहा …कालीनाथ कालेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र

एएम नाथ।  देहरा ,15 अप्रैल : श्री कालीनाथ कालेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बैसाखी मेले का आज विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!