पंचायत समिति सदर बिलासपुर की त्रैमासिक बैठक आयोजित : जन समस्याओं एवं विकास कार्यों पर हुआ विस्तृत मंथन

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 18 नवम्बर: पंचायत समिति सदर बिलासपुर की त्रैमासिक बैठक आज पंचायत समिति सभागार में समिति अध्यक्ष कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष लेखराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस बारे जानकारी देते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंचायत समिति सदर एवं बीडीओ बिलासपुर विजय कुमार ने बताया कि बैठक की शुरुआत में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई तथा गत तीन माह के आय-व्यय का विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात विकासात्मक कार्यों की प्रगति, विभिन्न ग्राम पंचायतों से संबंधित जनसमस्याओं तथा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, कृषि एवं बागवानी से संबंधित समस्याओं और आवश्यकताओं को प्रमुखता से उठाया गया। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में बढ़ती नशे की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई तथा युवाओं को नशे से दूर रखने और नशा निवारण के लिए सामूहिक स्तर पर प्रभावी प्रयास करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि पंचायत समिति सदर बिलासपुर का मुख्य उद्देश्य विकास खंड की प्रत्येक पंचायत का समान एवं संतुलित विकास सुनिश्चित करना तथा आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा सदन में उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने तथा विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया।
इस अवसर पर पंचायत समिति उपाध्यक्ष नीलम गुप्ता, पंचायत निरीक्षक महेंद्र कुमार, लेखा अधिकारी देवराज ठाकुर सहित पंचायत समिति के समस्त सदस्य, विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रिटिश उप उच्चायोग चंडीगढ़ ने मनाया किंग चार्ल्स का जन्मदिन

चंडीगढ़ में ब्रिटिश उप उच्चायोग ने ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन को लेकर पार्टी की मेजबानी की। किंग का जुड़ाव में चंडीगढ़ और पंजाब का विशेष रहा है।  2006 में उन्होंने चंडीगढ़, पटियाला,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अपने संसाधनों से दिया 4500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज : आपदा में केंद्र से नहीं मिली कोई भी विशेष मदद: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने राजकीय उच्च पाठशाला कुढार के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार बड़सर 11 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम में आई भीषण आपदा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वोल्वो बस ड्राइवर से पकड़ा 8 ग्राम चिट्टा

मंडी :  पुलिस ने वोल्वो बस चालक से 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मंडी सदर थाना की पुलिस टीम ने बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब मलोरी में नाका लगाया हुआ था...
article-image
दिल्ली , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी : सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी में केवल धन की चोरी नहीं हुई है, बल्कि देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था...
Translate »
error: Content is protected !!