गोल्ड मैडल जीतकर वंशिका ने यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रचा इतिहास

by

ज्वालामुखी  : खेलों के प्रति जुनून और कठिन परिश्रम के बल पर हिमाचल की वंशिका गोस्वामी ने यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश और देश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है।अमेरिका के कोलोराडो में 25 अक्तूबर से 5 नवम्बर तक आयोजित हो रही इस चैंपियनशिप में वंशिका ने अपना शानदार प्रदर्शन कर यह कामयाबी हासिल की।

वंशिका के खेल सफर की शुरूआत बचपन से ही हो गई थी। उसे खेलों में रुचि थी और उसने अपने पिता से जूडो-कराटे सीखने की इच्छा जाहिर की थी। कक्षा 9 तक जूडो-कराटे सीखते हुए उसने ब्राऊन बैल्ट हासिल की थी। 10वीं कक्षा के बाद अपने पिता के साथ बड़ोह जाने के बाद उसने बॉक्सिंग में रुचि दिखाई, जिसके बाद उसके खेल करियर ने एक नया मोड़ लिया।

वंशिका की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल भड़ोली और शिवालिक स्कूल ज्वालाजी में हुई। 12वीं कक्षा में उसने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल समलोटी (नगरोटा बगवां) में शिक्षा प्राप्त की। वहीं पर लैक्चरार कैलाश शर्मा के मार्गदर्शन में वंशिका ने बॉक्सिंग का प्रशिक्षण शुरू किया और स्कूल गेम्स में राज्य चैंपियन बनीं। इसके बाद उसने राष्ट्रीय खेलों में भी सिल्वर मेडल जीतकर अपनी क्षमता का परिचय दिया।

12वीं कक्षा पूरी करने के बाद कोच कैलाश शर्मा ने वंशिका को उन्नत प्रशिक्षण के लिए बाहर जाने की सलाह दी। वंशिका ने हरियाणा की एक निजी अकादमी से कोचिंग ली और साई रोहतक में चयनित हुई। साई रोहतक में हेड कोच मैडम अमनप्रीत के मार्गदर्शन में वंशिका ने अपनी खेल प्रतिभा को निखारा।

वर्तमान में वंशिका पंडित सुशील रतन राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई के साथ-साथ बॉक्सिंग की ट्रेनिंग भी ले रही है। इस उपलब्धि पर ज्वालामुखी विधायक संजय रत्न ने वंशिका को बधाई दी है और उनके कोच कैलाश शर्मा और इंडियन टीम हैड कोच अमनप्रीत को भी उनकी इस शानदार सफलता के लिए सराहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टीचर सेरेमनी : नई छात्र परिषद को सौंपी गई नेतृत्व की बागडौर

बीबीएन, 1 जून (तारा) : बद्दी स्थित विवेक इंटरनेशनल वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल ने आगामी शैक्षणिक सत्र पदारोहन समारोह के भव्य आयोजन के साथ अपने शैक्षणिक कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव अंकित किया। यह समारोह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में EVM पर बैन लगना चाहिए या नहीं : EVM को लेकर विपक्षी नेता भी इसे लेकर जता रहे संदेह

भारत में किसी भी चुनाव परिणाम के बाद EVM पर संदेह का सवाल चर्चा के केंद्र में आ जाता है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद भी ऐसा ही हुआ है. EVM को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की स्थिति आज इतनी दयनीय कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे : सुरेश कश्यप

शिमला :  लोकसभा चुनाव हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होना है और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।  भारतीय जनता पार्टी ने  अपने दो प्रत्याशियों के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सेहत बीमा योजना को प्रदेश में वास्तविकता से लागू करे पंजाब सरकार : खन्ना

होशियारपुर, 11 फरवरी  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार की 10 लाख की सेहत बीमा योजना पंजाब के अधिकतर अस्पतालों में लागू नहीं है जिसके चलते कई अस्पतालों में...
Translate »
error: Content is protected !!