DC ने गर्मियों के मौसम के मद्देनजर ली समीक्षा बैठक : संबंधित विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 9 अप्रैल। जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को अपने कार्यालय में गर्मियों के सीज़न के मद्देनज़र की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को गर्मियों के सीज़न में आवश्यक कदम उठाने के दिशा-निर्देश दिए ताकि गर्मी के मौसम में किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटा जा सके।
उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को जल संकट संभावित क्षेत्रों की पहचान कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों और वैकल्पिक जल आपूर्ति की योजना बनाने की बात कही। स्वास्थ्य विभाग को हीट वेव से सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करने, दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता और हीट वेव से प्रभावित या मृत्यु होने वाले व्यक्तियों का डेटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को पीडीएस प्रणाली के तहत खाद्यान्न का पर्याप्त स्टॉक और आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को वन अग्नि की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सतर्कता दलों की तैनाती और निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन अग्नि संभावित क्षेत्रों में अग्निशमन उपकरणों को क्रियाशील बनाए रखने को कहा ताकि किसी भी अनहोनी को समय पर रोका जा सके। कृषि विभाग को उच्च तापमान में फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव को रोकने के लिए किसानों को जल संरक्षण तकनीकों का प्रयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही, स्कूलों के परिसर में मधुमक्खियों के छत्ते और र्होनेस्ट को हटाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
इस मौके पर एएसपी संजीव भाटिया, डीएफओ सुशील राणा, कमांडेंट 12वीं वाहिनी बनगढ़ विकास सकलानी, उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, उप निदेशक उद्यान केके भारद्वाज, डीएफएससी राजीव शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से डॉ ऋचा कालिया, अग्निशमन विभाग की ओर से अशोक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी क्षेत्र के तहत ज़िला परिषद के लिए 02 नामांकन प्रस्तुत

बद्दी, 7 मई (तारा) :  निर्वाचन अधिकारी ज़िला परिषद एवं उपमण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बद्दी क्षेत्र के तहत ज़िला परिषद वार्ड दाड़वा तथा ज़िला परिषद वार्ड मंधाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 नवंबर तक कर सकते हैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका के पदों के लिए आवेदन

धर्मशाला, 25 अक्तूबर। बाल विकास परियोजना धर्मशाला के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के बारह पद भरे जाने तय हुए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला रमेश जागवान ने जानकारी दी कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दड़ूही के महिला मंडल भवन की मरम्मत की जाएगी और सड़क के लिए किया जाएगा धनराशि का प्रावधान : सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने गांव दड़ूही का दौरा करके सुनीं जनसमस्याएं एएम नाथ। हमीरपुर 12 सितंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर के गांव दड़ूही का दौरा किया और वहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में आयोजित किया गया कवि सम्मेलन व चंबा की लोक संस्कृति के विविध आयामों पर परिचर्चा कार्यक्रम

चंबा, 27 नवंबर : भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा कवि गोष्ठी व जिला चंबा की लोक संस्कृति के विविध आयामों पर परिचर्चा विषय पर राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में आयोजन किया गया। परिचर्चा का शुभारंभ...
Translate »
error: Content is protected !!