5 IAS अफसर एक ही परिवार में : एक परिवार ने नौकरशाही में नया कीर्तिमान

by

महोबा जिले के एक परिवार ने नौकरशाही में नया कीर्तिमान बनाया है। इस परिवार के तीन सदस्य दो प्रदेशों में मुख्य सचिव पद तक पहुंचे हैं। इनमें सबसे नई नियुक्ति आईएएस अलका तिवारी की है, जिन्हें दीपावली के दिन झारखंड के मुख्य सचिव पद की नियुक्ति मिली है।

इसी राज्य में उनके पति देवेन्द्र तिवारी मुख्य सचिव रह चुके हैं और वर्तमान में वह राज्य के निर्वाचन आयुक्त हैं। देवेन्द्र तिवारी के भाई राजेन्द्र तिवारी 2020 में उप्र के मुख्य सचिव बनाए गए थे। यह अब तक देश का अकेला उदाहरण है जब एक परिवार के तीन सदस्य दो अलग-अलग प्रदेशों में मुख्य सचिव बने हैं।  महोबा के गांव मलकपुरा निवासी देवेन्द्र और राजेन्द्र तिवारी गया प्रसाद तिवारी के बेटे हैं। दोनों के बाद अब परिवार की बड़ी बहू अलका तिवारी को झारखंड सरकार ने मुख्य सचिव नियुक्त किया है। 1988 बैच की आईएएस अल्का की नियुक्ति से मलकपुरा चर्चा में है। इसके साथ ही एक ही परिवार से तीन मुख्य सचिव बनने का कीर्तिमान भी बन गया है।

मलकपुरा का तिवारी परिवार जिले में अफसरों वाले परिवार के नाम से जाना जाता है। गया प्रसाद तिवारी के तीसरे बेटे धीरेंद्र पंजाब में अपर मुख्य सचिव है, जबकि सबसे छोटे रवीन्द्र तिवारी दिल्ली सरकार में आईआरएस हैं। घर में पांच आईएएस होने के बाद भी इस परिवार की सादगी क्षेत्र में चर्चा में रहती है। शनिवार को चाचा गौरी शंकर तिवारी, चचेरे भाई राजीव तिवारी, अनुराग तिवारी, बहू शशि तिवारी, छाया तिवारी, बहनें कल्पना, तृप्ति, निधि, रंजना, अमिता, आदि ने खुशी जताई। क्षेत्रवासियों ने भी दीवाली के साथ अलका तिवारी की नियुक्ति का जश्न मनाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

BSF की बड़ी कारवाई : भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन, हेरोइन और पिस्तौल का जखीरा जब्त

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के प्रयासों को नाकाम करते हुए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने पंजाब फ्रंटियर ने ड्रोन, हेरोइन, हथियार और गोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद की है। बीएसएफ की सतर्कता और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोड़ा में 6.50 करोड़ से बन रहा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक ट्रैफिक पार्क : उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पहले सेंसर-आधारित ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क का किया निरीक्षण

रोहित जसवाल।  ऊना, 9 दिसंबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार देर सायं हरोली के रोड़ा में 6.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क की प्रगति का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*शिक्षा सुधार समिति ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षण सामग्री : डीसी और उनकी धर्मपत्नी ने कार्यक्रम में की शिरकत, बच्चों को दीं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं*

रोहित जसवाल। ऊना, 3 अप्रैल. शिक्षा सुधार समिति, इसपुर की मासिक बैठक गुरुवार को इसपुर के ऐतिहासिक नौण मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में जिला उपायुक्त जतिन लाल और उनकी धर्मपत्नी व जिला...
Translate »
error: Content is protected !!