उप-चुनाव के लिए मतदान तिथि में हुआ बदलाव :उप-चुनाव के लिए मतदान की तिथि 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर

by

होशियारपुर, 04 नवंबरः भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पंजाब की चब्बेवाल, गिद्धड़बाहा, बरनाला और डेरा बाबा नानक सीटों पर होने वाले उप-चुनाव के लिए मतदान तिथि में बदलाव किया गया है। तिथियों में बदलाव के बाद अब विधान सभा उप-चुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर के स्थान पर 20 नवंबर को होगा। उन्होंने बताया कि मतगणना और चुनाव कार्य की पूर्णता तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और मतगणना 23 नवंबर को और चुनाव कार्य की पूर्णता 25 नवंबर को होगी।

चुनाव आयोग को विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों और कुछ सामाजिक संगठनों द्वारा रिप्रेजेंटेशन दी गई थी , जिसमें अनुरोध किया गया था कि 13 नवंबर 2024 को कुछ विधानसभा क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के कारण मतदान की तिथि में बदलाव किया जाए। इन आयोजनों के चलते लोगों को असुविधा हो सकती है, विभिन्न व्यवस्थागत समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और मतदान में नागरिकों की भागीदारी कम हो सकती है। इन सभी पहलुओं और प्राप्त अनुरोधों पर विचार करते हुए आयोग ने निर्णय लेते हुए उप-चुनाव के लिए मतदान की तिथि 13 नवंबर से से बदलकर 20 नवंबर कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में ‘मेरी दुकान, मेरे नाम’ योजना शुरू : पुराने किरायेदारों को मिलेगा मालिकाना हक

12 साल से वैध कब्जे या किरायेदारी वाले दुकानदार कर सकेंगे आवेदन; आय वर्ग के अनुसार कलेक्टर रेट पर 12.5 से 100 प्रतिशत तक भुगतान चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने नगर निगमों, नगर परिषदों और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्डी बराड़ का दावा….अहंकार में आकर मूसेवाला ने गलतियां की : लॉरेंस के संपर्क में था….हमारे पास और नहीं था कोई ऑप्शन

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर BBC की डॉक्यूमेंट्री में विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कहा कि उसी ने सिद्धू मूसेवाला को मरवाया है। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में गोल्डी बराड़ ने...
article-image
पंजाब

गांव में शादी नहीं कर सकेंगे लड़का-लड़की : मानसा पंचायत का फरमान

मानसा :  गांव जवाहरके में गांव की लड़की द्वारा गांव के लड़के या प्रवासी से विवाह करने पर रोक लगा दी गई है। यदि किसी ने प्रवासी से विवाह किया तो उसे गांव में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश भर से 24 टीमें पहुंची घुमारवीं, विभिन्न राज्यों की कुल 30 टीमें ले रही हैं भाग…69वीं राष्ट्रीय छात्रा अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए घुमारवीं तैयार : तकनीकी शिक्षा मंत्री एक फरवरी को प्रातः 11 बजे करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ

घुमारवीं (बिलासपुर), 31 जनवरी: जिला बिलासपुर के घुमारवीं में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-19 बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता...
Translate »
error: Content is protected !!