11 महीने बाद कोर्ट ने दी जमानत : आप विधायक गज्जनमाजरा को मिली राहत

by

अमरगढ़ से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को ईडी द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। करीब 11 महीने बाद आज यानी मंगलवार को उन्हें जेल से रिहा किया जाएगा। दोपहर 3.30 बजे से वह जेल से बाहर आ जाएंगे। जेल से बाहर आने पर उनका स्वागत करने के लिए कैबिनेट मंत्री तरनप्रीत सिंह सौंध मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा पार्टी के अन्य नेता और वालंटियर भी मौजूद रहेंगे। विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा पर करीब 41 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। ईडी ने उन्हें 6 दिसंबर 2023 को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में हैं। छापेमारी के दौरान उनके ठिकानों से 32 लाख रुपये नकद, कुछ मोबाइल और हार्ड ड्राइव जब्त किए गए। हालांकि, वह जमानत के लिए मोहाली जिला न्यायालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गए थे। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अर्जी वापस ले ली थी।

आप विधायक गज्जन माजरा गिरफ्तारी के बाद से ही नाभा जेल में बंद हैं। हालांकि, कुछ समय पहले वह जेल में फिसलकर गिर गए थे। तब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इसके बाद जब वह बीमार पड़े तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय विपक्षी दलों ने सवाल उठाए थे कि सरकार बीमारी के बहाने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है। हालांकि, मामला गरमाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रेड मारने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम…..स्पा सेंटर मालिक शटर गिराकर भागा : सीढ़ी लगाकर निकाले गए मुलाजिम

जालंधर :  जालंधर में पुलिस को पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना मिली थी। रेड मारने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम को देख स्पा सेंटर संचालक बिल्डिंग...
article-image
पंजाब

गाड़ी चला रहे शख्स को दिल का दौरा पड़ा : पत्नी व 17 वर्षीय बेटी के साथ अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से लुधियाना के एक निजी अस्पताल जा रहे

हलवारा : हलवारा से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां गाड़ी चला रहे शख्स को दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर नीचे उतर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क पर कूड़ा बीनने वाले पूर्व IPS को मिलेगा पद्मश्री

चंडीगढ़ :  पिछले साल एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इमसें एक 88 वर्षीय बुजुर्ग चंडीगढ़ की सड़क पर कचरा बीनते दिखे। वे इस उम्र में हर रोज सड़क से कचरा उठाकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में लापता युवती का शव जंगल से बरामद, दो माह बाद होनी थी शादी : गगरेट में 26 वर्षीय वैशाली की संदिग्ध मौत, फोरेंसिक जांच से खुलेगा राज

अम्बोआ गांव में सनसनी, लापता युवती की मौत पर उठे कई सवाल एएम नाथ। ऊना : जिला ऊना के उपमंडल गगरेट के अम्बोआ गांव में 19 जुलाई से लापता 26 वर्षीय वैशाली का शव...
Translate »
error: Content is protected !!