एसपी बद्दी इल्मा अफरोज लंबी छुट्टी पर : सरकारी आवास भी किया रातों रात खाली

by

बद्दी :  हिमाचल के सीपीएस व दून के विधायक के साथ चल रहे विवाद के बीच बद्दी पुलिस की एसपी इल्मा अफरोज ने रातों रात सरकारी आवास खाली किया और  लंबी छुट्टी पर चली गई हैं। बताया जा रहा है कि वह 15 दिन की छुट्टी पर गई हैं। एसपी बद्दी इल्मा अफरोज दुआरा मीडिया से  सिर्फ इतना कहा कि वह निजी कारणों2 के चलते यहां से मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश  गई हैं।

सूत्रों के अनुसार एसपी ने अपना सरकारी आवास भी खाली कर दिया। बताया जा रहा है कि वह यहां से अपने मेडल और किताबें ले गई हैं। उन्होंने इसी साल 27 जनवरी को एसपी बद्दी का कार्यभार संभाला है। इसी बीच कई कारणों को लेकर उनका सीपीएस से कई मुद्दों पर टकराव भी हुआ, जो बाद में सार्वजनिक भी हो गया। सीपीएस ने इल्मा के विरुद्ध विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया। वहीं, सीपीएस ने सोशल मीडिया पर भी एसपी की मनमानी पर सवाल उठाए थे और एसपी के कार्यक्रमों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया था। उधर, कुछ समय पहले इल्मा अफरोज ने सीपीएस के परिवार के टिपरों व जेसीबी का चालान किया था, तब से मामला और बिगड़ गया था। एसपी बद्दी इल्मा अफरोज दुआरा मीडिया से  सिर्फ इतना कहा कि वह यहां से चली गई हैं

डीजीपी अतुल वर्मा : एसपी बद्दी की मां बीमार हैं। इसके चलते वह छुट्टी गई हैं। एसपी इल्मा अफरोज सात व आठ नवंबर को शिमला सचिवालय में होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन की तैयारियों में जुटी थीं। बुधवार को वह इसी सिलसिले में शिमला गईं। उनकी मुलाकात नेताओं व पुलिस विभाग के आलाधिकारियों के साथ हुई। इस मुलाकात के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि एसपी बद्दी वापस बद्दी पहुंचीं और बुधवार रात ही आवास से अपना सारा सामान समेटा। वीरवार सुबह ही वह यूपी के लिए निकल गईं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 9 बोर्ड व 13 कॉर्पोरेशन : घाटे में चल रहे 10 से ज्यादा बोर्ड व कॉर्पोरेशन को मर्ज करने की तैयारी :

शिमला : सरकार घाटे में चल रहे 10 से ज्यादा बोर्ड व कॉर्पोरेशन को मर्ज करने की तैयारी में है। इन दिनों संबंधित विभाग सरकारी उपक्रमों के घाटे की रिपोर्ट तैयार करने में जुट...
हिमाचल प्रदेश

जिला में 18 प्लस आयु वर्ग के नागरिकों का 90 केंद्रो पर होगा कोविड टीकाकरण

ऊना: जिला ऊना में वीरवार 12 अगस्त को 90 केन्द्रों पर 18 प्लस आयु वर्ग के नागरिकों के लिए कोविड टीकाकरण के सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व विधायक नीरज नैय्यर ने ग्राम पंचायत सरोल के पंचायत भवन का किया लोकार्पण

पंचायत भवन के धरातल तल के निर्माण कार्यों पर व्यय हुए 40 लाख एएम नाथ। चम्बा :  लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व विधायक नीरज नैय्यर ने आज ग्राम पंचायत सरोल में 40 लाख...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आपदा में विश्वास का पर्याय हिमाचल पुलिस, सोलन पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्य की पूरे प्रदेश एवं देश में की जा रही सराहना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार एवं सभी अधिकारी तथा कर्मचारी दिन-रात सतत् क्रियाशील

सोलन : हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष हो रही भारी वर्षा से त्रस्त जन-जन की पीड़ा को कम करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार एवं सभी अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!