टीआरसी इलेवन ने एसपी इलेवन को 30 रनों से हराया

by
झलेड़ा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में उपायुक्त ने की शिरकत
रोहित भदसाली।  ऊना, 13 नवम्बर. पुलिस शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाईन झलेड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह, एएसपी संजीव भाटिया और डीएसपी अजय ठाकुर भी उपस्थित रहे।
इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया, और फाइनल मैच टीआरसी इलेवन और एसपी इलेवन के बीच खेला गया। टीआरसी इलेवन ने 30 रनों से जीत हासिल की। एसपी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीआरसी इलेवन ने 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 135 रन बनाए। इस टीम की ओर से अंकु ने 41 और विशाल ने 28 रनों की पारी खेली। 135 रन का पीछा करते हुए एसपी इलेवन की टीम 18.3 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। टीआरसी इलेवन के विवेक ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए, जबकि एसपी इलेवन के राजबीर ने 4 विकेट झटके।
समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि यह पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने, टीमवर्क और अनुशासन को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन माध्यम हैं। पुलिस विभाग के इस प्रकार के आयोजन पुलिसकर्मियों में सामूहिक भावना और समर्पण को बढ़ावा देते हैं, जो उनकी सेवा में भी दिखता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत का भाजपा की टिकट पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग तय

शिमला : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग तय है। पहले ये बात चल रही थी कि कंगना रनौत को भाजपा मथुरा से टिकट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*कांगड़ा जिला में ब्लैक स्पाॅट्स को समयबद्व करें दुरूस्त : DC हेमराज बैरवा……एसडीएम, लोक निर्माण विभाग तथा एनएचएआई अधिकारियों को दिए निर्देश*

जंक्शन पर सेंसर, दुर्घटना संभावित जगहों पर बार मार्किंग करना भी करें एएम नाथ।  धर्मशाला, 01 अक्तूबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कांगड़ा जिला में सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए सभी ब्लैक स्पाॅट्स...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ट्रिपल आईटी ऊना (सलोह) ने मनाया द्वितीय संस्थान दिवस : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बत्तौर मुख्यातिथ की शिरकत -मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

ट्रिपल आईटी का नाम विश्व मानिचित्र पटल पर अंकित करने के लिए सभी करें सहयोग – मुकेश अग्निहोत्री ऊना, 3 अक्तूबर – भारतीय सूचना प्रोद्यौगिकी संस्थान ऊना का द्वितीय संस्थान दिवस मंगलवार को कॉलेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित भेड़पालकों को वितरित की राहत राशि

गगाहर-दरमाड़ी संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्यों को शुरू करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चुवाड़ी : हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत रायपुर के अंतर्गत...
Translate »
error: Content is protected !!