मनकीरत औलख की लैंड क्रूजर का चालान

by

मोहाली,16 नवंबर : पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख की लैंड क्रूजर गाड़ी का यातायात नियमों का उल्लंघन करने के चलते चालान कर दिया गया। शुक्रवार देर शाम 5 बजे जोन-2 ट्रैफिक इंचार्ज परमिंदर सिंह ने उनकी गाड़ी को रोक कर हूटर व ब्लैक फिल्मिंग की परमीशन दिखाने को कहा था लेकिन उन्होंने परमीशन नहीं दिखाई और मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गए।

मनकीरत औलख की लैंड क्रूजर गाड़ी के साथ फॉर्च्यूनर कार भी थी। ट्रैफिक इंचार्ज परमिंदर सिंह ने बताया कि औलख की गाड़ी का हूटर बजाने, ब्लैक फिल्मिंग, मिस बिहेव व बिना पॉल्यूशन गाड़ी चलाने का चालान किया गया है।
मनकीरत औलख सेक्टर-70 की पॉश सोसायटी होमलैंड में रहता है। शुक्रवार को गुरुपर्व के चलते वह गुरुद्वारा सिंह शहीदां में अपनी लैंड क्रूजर कार पर आया था। उनके साथ एक फॉर्च्यूनर कार भी थी। बताया जा रहा है कि औलख ने गुरुद्वारा साहिब के बाहर लंगर लगाना था। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। मनकीरत औलख व उसके चार गनमैन गाड़ी में सवार थे। ट्रैफिक इंचार्ज परमिंदर सिंह ने बताया कि ड्राइवर ने औलख की कार सड़क पर खड़ी की थी। गाड़ी का हूटर बजाया गया और उस पर ब्लैक फिल्मिंग लगी थी। ट्रैफिक इंचार्ज ने कहा कि उन्होंने ड्राइवर को गाड़ी साइड में लगाकर हूटर व ब्लैक फिल्मिंग की परमीशन दिखाने को कहा तो पहले ड्राइवर बोला परमीशन है । बाद में टाल मटौल करने लगा। इसी दौरान लंगर लगाने के लिए उतरे मनकीरत औलख तुरंत भागकर गाड़ी में चढ़ गए और उन्होंने मौके से गाड़ियां भगा ली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पट्टा ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया पूरी : पंचायती राज में विभिन्न पदों के लिए 552 प्रत्याशियों ने जताई दावेदारी

पट्टा मेहलोग 11 मई, (तारा) : विकास खंड पट्टा की विभिन्न पंचायतों में नामांकन के आखिरी दिन अनेक भावी उम्मीदवारों ने दलबल के साथ अपने नामांकन दाखिल किए। चुनाव अधिकारी पट्टा ब्लॉक कुलदीप सिंह ने...
article-image
पंजाब

जिले के विभिन्न बैंकों ने कर्जा योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत मार्च 2025 तक दिए 9278.90 करोड़ रुपए के कर्जेः निकास कुमार

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने जिला सलाहकार कमेटी और जिला स्तरीय समीक्षा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार की अध्यक्षता में जिले की लीड बैंक पंजाब नैशनल...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकार अस्पताल में जिसे कहा के इसका बचना मुश्किल वही नवांशहर अस्पताल से दूसरे दिन ही ठीक होकर घर लौटी

गढ़शंकर : सिवल अस्पताल गढ़शंकर में महिला मरीज जतिंदर कौर का हीमोगलोबिन 1.0  बताया जाता है तो दो घंटे बाद सिवल अस्पताल में टैस्टों की रिर्पोट में 9.8 हीमोगलोविन बताया जाता है। गढ़शंकर सिवल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने 2 फिल्म एक्ट्रेसस को लिया हिरासत में, राजद्रोह के लगे आरोप

नई दिल्ली : बांग्लादेशी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर दो एक्ट्रेसस को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों एक्ट्रेस का नाम मेहर अफरोज शॉन और सोहाना सबा है। बताया जा रहा है कि पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!