डॉक्टर-नर्स बुजुर्गों के इलाज के लिए पहुंचेंगे घर : सीएम सुक्खू ने योजना जल्द शुरू करने के दिए आदेश

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में अब 70 साल से ज्यादा के बुजुर्गों का घरद्वार पर ही उपचार होगा। स्वास्थ्य विभाग को फोन पर सूचना देने के बाद मोबाइल एंबुलेंस घर जाएगी। इसमें एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट और नर्स होंगी।

इस एंबुलेंस में दवाइयां, ऑक्सीजन सिलिंडर और अन्य जरूरी उपकरण भी रहेंगे। मौके पर उपचार करने के बाद डॉक्टर को लगे कि मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है तो उन्हें साथ ही लाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मरीजों के घर-द्वार पर ही टेस्ट भी होंगे।

इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन घर भेजी जाएगी। इसके लिए मरीज या उनके तीमारदारों का मोबाइल नंबर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग को इस योजना को जल्द शुरू करने को कहा है। जिलों में नजदीकी अस्पताल से लोगों के घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी जाएंगी। यह सुविधा अभी उन क्षेत्रों व पंचायतों में होगी जहां सड़क सुविधा रहेगी। उपचार और दवाएं निशुल्क दी जाएंगी।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि सीएम सुक्खू ने विभाग को इस दिशा में काम करने को कहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में पोषण पखवाड़े का समापन, आंगनबाड़ी केंद्रों में लगी संतुलित आहार प्रदर्शनी

बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए समुदाय की भागीदारी पर जोर पहले 1000 दिन और स्क्रीन टाइम कम करने को लेकर किया गया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा में 9 अप्रैल से...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दान किए गए रक्त की एक बूंद किसी की अमूल्य जान बचा सकती है – आचार्य चेतना नंद भूरीवाले 

कैंप में 80 युवाओं ने किया रक्तदान बीटन ।  महाराज भुरीवाले के आगमन दिवस को समर्पित श्री लालपुरी विष्णु धाम बीटन में आयोजित वार्षिक संत समागम दौरान श्री सतगुरु ब्रह्म नंद चेतना नंद भूरीवाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में अवरुद्ध हुई सभी पेयजल योजनाएं सुचारू- अपूर्व देवगन

चंबा, 17 जुलाई : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि गत दिनों में भारी बारिश के कारण जिला में क्षतिग्रस्त अधिकांश सड़कें, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है। जिला में सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिकेट प्रतियोगिता का विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने किया शुभारंभ : बजट में खिलाड़ियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं मुख्यमंत्री ने

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बजट में खिलाड़ियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं मुख्यमंत्री ने भोटा 23 फरवरी। बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शुक्रवार को...
Translate »
error: Content is protected !!