पुलिस को ड्रग ओवरडेज का शक : हिमाचल के युवक की पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल में मौत

by

चंडीगढ़ :  पंजाब यूनिवर्सिटी के ब्वाॅयज होस्टल नंबर-7 के कमरा नंबर-93 में मंगलवार सुबह एक युवक की हालत खराब हो गई। आनन-फानन कमरे में मौजूद उसके साथी उसे सेक्टर-16 जीएमएसएच में लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाते ही पीयू चौकी व सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मामले की संदिग्धतता को देखते हुए सीएफएसएल की टीम को बुलाया गया और मामले में जांच शुरू की गई। मृतक की पहचान विकास निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले को नशे से भी जोड़कर देख रही है कि कहीं युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण तो नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक जिस युवक की मौत हुई है वह हिमाचल से सोमवार को चंडीगढ़ पंजाब यूनिवर्सिटी में अपने एक दोस्त को मिलने के लिए आया था। वह पीयू के हॉस्टल नंबर-7 में कमरा नंबर-93 में अपने दोस्त व अन्य युवकों के साथ रूका था। इन युवकों ने देर रात तक कमरे मे एक साथ शराब पी और फिर सो गए। लेकिन मंगलवार सुबह दोस्त से मिलने आया विकास उठा ही नहीं और उसके दोस्त उसे उठाने का प्रयास करते रहे। लेकिन जब विकास नहीं उठा तो सभी युवक उसे सेक्टर-16 अस्पताल में ले गए जहां चेक करने। उपरांत डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डाक्टर ने मामला मौत से जुड़ा होने के कारण इसका रुक्का काटा और अस्पताल चौकी से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस व सीएफएसएल की अन्य जांच टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में जांच शुरू कर दी। इस दौरान टीमों ने उस कमरे को खंगाला जहां युवक की मौत हुई है। मृतक युवक पीयू का छात्र नहीं था। पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवबाड़ी में 10 लाख से बना भव्य प्रवेश द्वार और पार्किंग स्थल जनता को समर्पित

विधायक राकेश कालिया बोले—गगरेट विधानसभा क्षेत्र में करीब 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर रोहित जसवाल।  गगरेट (ऊना), 15 अक्टूबर। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न...
article-image
पंजाब

वास्तु सही तो सरताज ओर खराब तो हर चीज़ के लिए मोहताज _डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री 

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हमारे जीवन में घटित होने वाली हर घटना के पीछे प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से हमारे भवन कि वास्तु का संबंध होता है। अगर भवन की वास्तु अच्छी है तो हर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार विपक्ष से भाग रही, इसलिए महज़ चार दिन का सत्र रखा : जयराम ठाकुर

विधान सभा सत्र का समय बढ़ाए सरकार, जिससे जनता के मुद्दों पर हो सके बात सरकार को दो साल बाद आई अक़्ल, सुन्नी में एसडीएम ऑफिस बंद करने की कोशिश के बाद फिर खोला...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विश्व साइकिल दिवस पर चंडीगढ़ प्रशासन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 3 जून। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज चंडीगढ़ प्रशासन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली तथा सतत परिवहन को बढ़ावा देने के...
Translate »
error: Content is protected !!