महिलाओं पर दिए विवादित बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मांगी माफी

by

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी काे कल पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने महिलाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के लिए नोटिस जारी किया था।  इस मामले में चरणजीत सिंह चन्नी ने आज मांफी मांगते हुए कहा कि “मैंने तो बस एक चुटकुला सुनाया था, अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हो तो मैं क्षमा चाहता हूँ।”

चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा की गई टिप्पणी :  सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में  चरणजीत सिंह चन्नी काे दो कुत्तों के बीच बातचीत के बारे में बात करते हुए सुने जा सकते हैं, जिनमें से एक जाट का है और दूसरा ब्राह्मण का। दोनों समुदायों की जीवनशैली की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि जाटों की दो पत्नियाँ होती हैं। गिल ने मीडिया से कहा कि सभी ने वीडियो देखा है। महिला आयोग की प्रमुख राज लाली गिल ने शब्दों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तुलना को अनुचित और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा, कि “उन्होंने जो तुलना की है, वह शर्मनाक है।

जालंधर के सांसद और पंजाब के पूर्व सीएम द्वारा की गई टिप्पणी की आप और भाजपा सहित विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की। भाजपा ने निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल अनुचित है, पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। आप मंत्री ने भी राज्य के दो समुदायों के लिए चन्नी द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों पर आपत्ति जताई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर के गर्भगृह में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चढ़ाए फूल

 अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुभ मूहुर्त में संपन्न हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज शुभ मूहुर्त के हिसाब से मंदिर...
article-image
पंजाब

झंडा मार्च : 11 फरवरी को वित्त मंत्री के हलका बठिंडा और 16 फरवरी को मुख्य मंत्री के हलका चमकौर साहब में : सतीश राणा

चंडीगढ़। “पंजाब – यू.टी. मुलाज़ीम और पैंशनर्स सांझा फ्रंट की तरफ से 16 जनवरी की जालंधर कनवैन्शन के ऐलाननामे के अंतर्गत वित्त मंत्री स.मनप्रीत सिंह बादल के विरोध में विधान सभा हलका बठिंडा और...
article-image
पंजाब

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बीएलए नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया के बारे में दी गई जानकारी

होशियारपुर, 22 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने आज ज़िला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में बूथ लेवल...
Translate »
error: Content is protected !!