पंजाब के लोगों को एक एक लाख रुपए देगी मान सरकार, जानें पूरा मामला

by

मोदी सरकार की पीएम आवास योजना 2.0 अब पंजाब में लागू होने जा रही है, जिसके लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। स्थानीय निकाय विभाग की हरी झंडी मिलने के बाद राज्य सरकार ने हाल ही में केंद्र के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।  इस समझौते के बाद आवेदन के लिए एक पोर्टल खोला जाएगा। इस बार राज्य सरकार ने 2.5 लाख से अधिक घर बनाने का लक्ष्य रखा है और इस योजना के लिए अपने हिस्से को भी बढ़ा दिया है।

योजना के बारे में जानें :  इस योजना के तहत लाभार्थियों को 2 कमरे, एक बाथरूम और एक किचन बनाने के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार ने अपनी सहायता राशि को 25,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया है, जबकि केंद्र सरकार 1.5 लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी। इस प्रकार, लाभार्थियों को कुल 2.5 लाख रुपये का लाभ मिलेगा।

लाभार्थियों की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और उन्हें 45 वर्ग गज भूमि का मालिक होना आवश्यक है। इसके अलावा, पिछले पांच वर्षों में किसी भी केंद्रीय या राज्य योजना से लाभ न प्राप्त करने वाले लोगों को भी इस योजना के तहत सहायता मिलेगी।

पीएम आवास योजना-1 की उपलब्धियां :  पीएम आवास योजना-1 के तहत 1.32 लाख घरों को मंजूरी दी गई थी, जिसमें से 89,788 घरों का निर्माण 11 नवंबर तक पूरा हो चुका है और इनका कब्जा भी लाभार्थियों को सौंपा जा चुका है। इसके लिए केंद्र ने 2,342 करोड़ रुपये मंजूर किए थे, जिसमें से 1,885 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शादीशुदा महिला साथी के साथ कर रही थी हेरोइन का नशा : तीन किलो हेरोइन समेत अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर :  अमृतसर में पुलिस ने एक शादीशुदा महिला को उसके साथी के साथ चिट्टे का नशा करते हुए पकड़ा है। वहीं इससे पहले भी कई मामले ऐसे सामने आ चुके हैं, जिनमें युवतियां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CID जांच में हुया खुलासा : मुख्यमंत्री सिंह सुक्खू के लिए मंगाए गए समोसे उनके स्टाफ को क्यों परोसे गए?

एएम नाथ / रोहित भदसाली : शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए लाए गए समोसे से जुड़ी एक हालिया घटना ने विवाद को जन्म दे दिया है। समोसे गलती से मुख्यमंत्री के बजाय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरजीत सिंह गरेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन नियुक्त होने पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने दी बधाई

होशियारपुर : पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने हरजीत सिंह गरेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। खन्ना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 रुपए देकर एसडीएम कराता था मसाज : फिर कहता था- ‘मेरे प्राइवेट पार्ट को…’, पूरी बात सुन बंद कर लेंगे कान

  हांसी । हरियाणा के हांसी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दलित कमर्चारी (मेल) से यौन शोषण केस में हांसी के एसडीएम कुलभूषण बंसल के खिलाफ हिसार के...
Translate »
error: Content is protected !!