चंबा में कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, दो व्यक्ति घायल

by

एएम नाथ। शिमला : चंबा  : भरमौर-भरमाणी मार्ग पर  देर रात को एक कार के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना भरमौर-भरमाणी मार्ग पर सावनपुर में देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुई, जब परिवार के पांच सदस्य एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में विजय कुमार, उनकी पत्नी तृप्ता देवी और उनके भाई कमलेश सिंह की मौत हो गई। चंबा के एसपी  अभिषेक यादव ने बताया कि परिवार सचुईं गांव स्थित अपने घर जा रहा था, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन गहरी खाई में जा गिरा।  यादव ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिव कुमार और नंदिनी देवी घायल हो गए जिन्हें भरमौर के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि शिवकुमार को बाद में बेहतर उपचार के लिए चंबा में पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबीकूद में सोनू व निशा, चक्का : बरोटीवाला काॅलेज में किया गया खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

बी बी एन, 19 फरवरी (तारा) : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनुपमा पाठक ने गया। प्रतियोगिता में सभी कर्मचारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रसिद्ध साहित्यकार रामलाल पाठक ने डीसी बिलासपुर को भेंट की चर्चित पुस्तक ‘लोकगीतों में जनजीवन’

डीसी बोले जिला की लोक संस्कृति, लोकपरंपराओं और संस्कृति संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास एएम नाथ । बिलासपुर, 09 दिसंबर : वरिष्ठ साहित्यकार रामलाल पाठक ने अपनी चर्चित पुस्तक ‘लोकगीतों में जनजीवन’ मंगलवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वाले नेक व्यक्ति के संरक्षण के लिए नए नियम लागु

मंडी, 23 दिसम्बर। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आपातकालीन परस्थिति में सारी स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाती है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ नरेन्द्र भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा उपचुनाव में हुई 65 प्रतिशत से अधिक वोटिंग, 55 हजार 408 ने डाला अपना वोट- शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान : 13 जुलाई को जनता का मूड़ काउंटिंग के बाद पता चलेगा

राकेश शर्मा । देहरा/तलवाड़ा :   देहरा विधानसभा उपचुनाव में 65.42 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डालकर निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) शिल्पी बेक्टा ने बताया कि देहरा में विधानसभा उपचुनाव...
Translate »
error: Content is protected !!