राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि पोर्टल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

by

एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी)-हिमाचल प्रदेश के सहयोग से हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) द्वारा विकसित राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि पोर्टल पर आज यहां एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। हाई ब्रिड मोड पर जिला सचिवालय एवं जिलों के एनआईसी कार्यालयों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य का विभिन्न हितधारक विभागों को नवविकसित पोर्टल की कार्यक्षमता और विशेषताओं से अवगत करवाना था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त सचिव शिक्षा और राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (एसडीएमएफ) के परियोजना निदेशक निशांत ठाकुर ने कहा कि पोर्टल का उद्देश्य आपदा का बेहतर प्रबंधन और आपदा न्यूनीकरण प्रयासांें में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करना है। इस पोर्टल के माध्यम से केवल एक क्लिक से प्राकृतिक आपदाओं जैसे भू-स्खलन, बाढ़, हिमस्खलन इत्यादि की विशिष्ट रिपोर्ट तक पहंुच सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अब से सभी पीपीआर और डीपीआर पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत करना सुनिश्चिित किया जाना चाहिए और किसी प्रकार की हार्ड कॉपी स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कार्यान्वयन एजेंसियां अब केवल एक क्लिक से अपने प्रस्तावों की स्थिति की निगरानी कर सकती हैं और समिति के निर्णयों को जान सकती है।
उन्होंने कहा कि हितधारकों को पूर्व में स्वीकृत सभी परियोजना प्रस्तावों को डिजिटल प्रक्रिया के साथ संरेखित करते हुए 30 दिसंबर 2024 तक पोर्टल पर फिर से जमा करवाना सुनिश्चित करना होगा।
बैठक के दौरान एनआईसी-एचपी की ओर से वैज्ञानिक संजय ठाकुर, वैज्ञानिक विनोद कुमार और श्री कुणाल ने बहुमूल्य जानकारी प्रदान की।
पोर्टल सभी हितधारकों को सैटलाइट आधारित परियोजनाओं का चयन, आपदा न्यूनीकरण परियोजनाओं के दोहराव को रोकना, आवश्यकता के अनुसार विस्तृत रिपोर्ट तैयार करना और आपदा न्यूनीकरण परियोजनाओं में फंड में समुचित उपयोग करने में सहायता करेगा।
कार्यशाला में लोक निर्माण, जल शक्ति, पर्यटन, शिक्षा, कृषि एवं अन्य विभागों तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 535 अधिकारियों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में 77वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भव्य मार्च पास्ट की ली सलामी एएम नाथ।  बिलासपुर, 26 जनवरी : जिला स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय बिलासपुर स्थित पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चढ़ियार में भारी बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा:-किशोरी लाल

बैजनाथ, 17 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने विधान सभा क्षेत्र के धार चढ़ियार की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। भारी बरसात में हुए नुकसान का जायजा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना की जांच को लेकर कमेटी गठित : मृतकों एवं घायलों के परिजनों को तत्काल राहत राशि प्रदान

कमेटी सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करेगी रिपोर्ट चंबा ,11 अगस्त :   उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उपमंडल चुराह के तहत तीसा-बैरागढ़ संपर्क सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना की जांच को...
हिमाचल प्रदेश

पहली से 29 अप्रैल तक ऊना शहर के दुकानदारों, उनके कर्मचारियों व रेहड़ी फड़ी वालों का होगा कोरोना टैस्ट

ऊना  : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापारियों, दुकानदारों व उनके कर्मचारियों के कोविड परीक्षण करने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत नगर परिषद ऊना के क्षेत्राधिकार में आते व्यापारियों,...
Translate »
error: Content is protected !!