कांधी से मिन्द्रा के बीच निश्चित अवधि के लिए बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

by
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने जारी किए दिशा निर्देश
एएम नाथ। चंबा :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने मोटर वाहन अधिनियम-1988 की धारा 115 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए कांधी से मिन्द्रा सम्पर्क सड़क मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर कांधी से मिन्द्रा के बीच निश्चित अवधि के लिए वाहनों की आवाजाही को बंद करने के दिशा निर्देश जारी किये है।
उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए 31 दिसम्बर तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कांधी से मिंद्रा तक संपर्क सड़क पर वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया है।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडल भरमौर द्वारा सूचित किया है कि पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण कांधी से मिन्द्रा तक सम्पर्क सड़क का निर्माण कार्य रोक दिया गया था तथा अब यह कार्य पुनःआरम्भ किया जा रहा है। जिसमें निर्माणाधीन सड़क का 120 मीटर हिस्से में निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 280 मीटर हिस्से में कटिंग का कार्य अभी भी जारी है जिसके लिए और समय की आवश्यकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

40 Km. तक आने-जाने पर टोल फ्री, NHAI का बड़ा फैसला, पढ़ें नए सिस्टम के नए नियम

नई दिल्ली: देशभर के एक्सप्रेसवे पर वाहनों से सैटलाइट आधारित टोल  वसूली प्रणाली लागू करने पर तेजी से काम हो रहा है। आइए, जानते हैं इस नए सिस्टम के नियम और इससे लोगों को...
हिमाचल प्रदेश

कंवर ने दिव्यांगों को बांटे 2.10 लाख के कृत्रिम अंग, 24 को गृह निर्माण स्वीकृति पत्र भी दिए

ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज थाना कलां के अंबेडकर भवन में दिव्यांगजनों को लगभग दो लाख दस हजार रूपए की धनराशि के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रेया वालिया ने HPPSC द्वारा आयोजित मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) ग्रुप-ए परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान किया प्राप्त

एएम नाथ। नगरोटा बगवां : नगरोटा बगवां निवासी श्रेया वालिया ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा आयोजित मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) ग्रुप-ए परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिस पर...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बम म‍िला चंडीगढ़ सेक्टर 26 में , रॉकेट लॉन्चर टाइप : सेना अपने साथ चंडी मंदिर यूनिट में ले गई

चंडीगढ़ : सेक्टर 26 में नाले के पास एक बम सेल मिला है। आशंका जताई जा रही है कि यह बार‍िश के पानी में बहकर यहां आया होगा। फिलहाल पुल‍िस ने इसको कब्जे में...
Translate »
error: Content is protected !!