पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में जेईई मेन्स और नीट परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग देने का फैसला

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की ओर से पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में जेईई मेन्स और नीट परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग देने का फैसला लिया गया है। स्कूलों में आज से नीट परीक्षा की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं।

शिक्षा विभाग ने पिछले सप्ताह से जेईई मेन्स की कोचिंग शुरू कर दी है। इसके लिए आईआईटी कानपुर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सॉफ्टवेयर विकसित किया है।

यह योजना शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता साहित्य ऐप से जुड़ी है। नीट परीक्षा के लिए 20 नवंबर से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स की कक्षाएं शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक लगेंगी। आपको बता दें कि 11 नवंबर से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स का पीरियड स्कूल टाइम में दोपहर 1.15 बजे से 3.20 बजे तक लग रहा है।

शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को जेईई और नीट परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी। यह कोर्स डेढ़ से चार महीने का होगा। इसमें बच्चे फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स समेत सभी विषयों को कवर करेंगे। कोचिंग के लिए सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम तैयार किए गए हैं। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को इस योजना पर विशेष ध्यान देने और इसकी व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्कूल आफ ऐमिनेंस गढ़शंकर में विज्ञान का दो दिवसीय सेमिनार सम्पन्न

गढ़शंकर, 19 नवंबर: स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में कक्षा 6-8 को विज्ञान पढ़ाने वाले विषय अध्यापकों का दो दिवसीय सेमिनार श्री मति सीमा बुद्धिराजा जी  ब्लॉक नोडल अधिकारी, श्री भाग सिंह, हरपाल सहोता, अनुपम...
article-image
पंजाब

हरवेल सिंह सैनी को गहरा आघात पिता जोगिंदर सिंह का निधन

गढ़शंकर : समाजसेवी तथा सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हरवेल सिंह सैनी तथा उनके परिवार को उस वक्त गहरा आघात लगा जब उनके पिता सरदार जोगिंदर सिंह (90) पुत्र ईश्वर सिंह निवासी गांव इब्राहिमपुर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नया ट्विस्ट हिमाचल कांग्रेस में : प्रतिभा सिंह ने कहा आज कांग्रेस से जुड़े, कल का पता नहीं,विक्रमादित्य सिंह चंडीगढ़ में 6 बागी विधायकों से मिले और दिल्ली रवाना – जयराम ठाकुर ने साफ़ कहा आप रात को सो जाएंगे और सुबह देखेंगे कि सरकार गिर जाएगी

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ।  शिमला/नई दिल्ली :  हिमाचल प्रदेश में सुक्खू की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार का संकट खत्म नहीं हुआ है। एक बार बागी तेवर दिखाते हुए विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार...
article-image
पंजाब

डेंगू खिलाफ मुहिम तहत गढ़शंकर में करवाई फॉगिंग

गढ़शंकर, 14 सितम्बर: बरसात कारण डेंगू खिलाफ चलाई मुहिम तहत सिविल अस्पताल गढ़शंकर तथा म्युनिसिपल कमेटी गढ़शंकर की टीम ने गढ़शंकर शहर में विभिन्न जगहों जैसे सिविल अस्पताल गढ़शंकर, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, एसडीएम कार्यालय,...
Translate »
error: Content is protected !!