पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में जेईई मेन्स और नीट परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग देने का फैसला

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की ओर से पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में जेईई मेन्स और नीट परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग देने का फैसला लिया गया है। स्कूलों में आज से नीट परीक्षा की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं।

शिक्षा विभाग ने पिछले सप्ताह से जेईई मेन्स की कोचिंग शुरू कर दी है। इसके लिए आईआईटी कानपुर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सॉफ्टवेयर विकसित किया है।

यह योजना शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता साहित्य ऐप से जुड़ी है। नीट परीक्षा के लिए 20 नवंबर से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स की कक्षाएं शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक लगेंगी। आपको बता दें कि 11 नवंबर से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स का पीरियड स्कूल टाइम में दोपहर 1.15 बजे से 3.20 बजे तक लग रहा है।

शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को जेईई और नीट परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी। यह कोर्स डेढ़ से चार महीने का होगा। इसमें बच्चे फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स समेत सभी विषयों को कवर करेंगे। कोचिंग के लिए सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम तैयार किए गए हैं। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को इस योजना पर विशेष ध्यान देने और इसकी व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुखबीर बादल से पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की 3 घंटे पूछताछ

चंडीगढ़ : अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल से पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से 3 घंटे पूछताछ की। इस दौरान बहबल कलां में हुए गोलीकांड के बारे में सुखबीर से सवाल...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  के कार्यालय में 20 मई को प्लेसमेंट कैंप

गढ़शंकर, 19 मई : जिला रोजगार उत्पत्ति, हुनर विकास तथा प्रशिक्षण अधिकारी रमनदीप कौर ने बताया कि 20 मई दिन मंगलवार को जिला रोजगार तथा कारोबार ब्यूरो/मॉडल करियर सेंटर होशियारपुर द्वारा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण...
article-image
पंजाब

सिर पर पत्थर मार मार कर प्रवासी मजदूर की हत्या : गढ़शंकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जाँच

गढ़शंकर  : उपमंडल गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ते बीत इलाके के गांव गढ़ी मानसोवल के जंगल में एक प्रवासी मजदूर का शव पुलिस ने बरामद किया।  प्रवासी मजदूर की हत्या सिर पर  पत्थर मार कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रशांत किशोर बिहार में क्यों हुए बदहाल ? जन सुराज पार्टी का जादू ना चलने के 5 कारण

बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। शुरुआती रुझान बताते हैं कि पार्टी अपना खाता भी खोलती नहीं दिख रही है। कभी देश के सबसे प्रभावशाली...
Translate »
error: Content is protected !!